scriptएक्जिट पोल के अनुमान से ज्यादा सीटें एनडीए को मिलेंगी : नितिन पटेल | BJP led NDA will surpass exit poll projections: Nitin Patel | Patrika News

एक्जिट पोल के अनुमान से ज्यादा सीटें एनडीए को मिलेंगी : नितिन पटेल

locationअहमदाबादPublished: May 21, 2019 12:50:22 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-एक्जिट पोल में एनडीए की जीत बताई गई है

Nitin patel, NDA, BJP, exit poll

एक्जिट पोल के अनुमान से ज्यादा सीटें एनडीए को मिलेंगी : नितिन पटेल

गांधीनगर. उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए को एक्जिट पोल के अनुमान से ज्यादा सीटें मिलेंगी। मंगलवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि 23 मई को मतगणना के दिन एनडीए को 350 सीटें से ज्यादा सीटें मिलेंगी। करीब सात से आठ संस्थाओं की ओर से किए गए एक्जिट पोल में एनडीए की जीत बताई गई है।
उन्होंने कहा कि जिस दिन चुनावों की घोषणा हुई, उसी दिन देश की जनता ने यह निर्णय कर लिया था कि नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।
पटेल के मुताबिक मोदी सरकार की ओर से चुनाव प्रचार अभियान के तहत पांच वर्षों के दौरान किए गए कार्यों का जनता के समक्ष हिसाब दिया गया है। साथ ही नेताओं ने उन्हें फिर से जनादेश देने की अपील की थी।
उन्होंने कहा कि कि महागठबंधन का गठन देश हित नहीं बल्कि स्वहित में किया गया था और लोगों ने उन्हें नकार दिया है। जिन लोगों ने स्टेज पर हाथ मिलाकर एकता दिखाई थी, जो सही में एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे थे। वास्तविकता में ऐसा कोई महागठबंधन नहीं था। पटेल ने आरोप लगाया कि जैसे-जैसे चुनाव निकट आते गए वैसे-वैसे इन दलों की सत्ता की भूख बढ़ती गई। इन्हें देश के लिए नहीं बल्कि सत्ता के लिए काम करना था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो