scriptBJP new Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में भावनगर सांसद शियाल बनीं उपाध्यक्ष | BJP new team, Bhartiben Shiyal, Bhavnagar, MP, Gujarat | Patrika News

BJP new Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में भावनगर सांसद शियाल बनीं उपाध्यक्ष

locationअहमदाबादPublished: Sep 26, 2020 11:24:10 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

BJP new team, Bhartiben Shiyal, Bhavnagar, MP, Gujarat

BJP new Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में भावनगर सांसद शियाल बनीं उपाध्यक्ष

BJP new Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में भावनगर सांसद शियाल बनीं उपाध्यक्ष

अहमदाबाद. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की नई राष्ट्रीय टीम में गुजरात में भावनगर से भाजपा सांसद डॉ. भारतीबेन शियाल (54) को जगह मिली है। इस तरह गुजरात को इन नई टीम में एकमात्र प्रतिनिधित्व दिया गया है।
वर्ष 2014 में वे पहली बार भावनगर लोकसभा सीट से सांसद चुनी गईं। वर्ष 2019 में वे लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुईं। पेशे से आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ शियाल इससे पहले वर्ष 2012 में इसी जिले की तलाजा विधानसभा सीट से विधायक थीं।
4 केन्द्रीय मंत्री भी गुजरात से

गुजरात के भाजपा की टीम में यदि देखें तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद शीर्ष पद पर हैं। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शीर्ष नेतृत्व के पद पर हैं। केन्द्रीय मंत्रिमंडल में राज्य से विदेश मंत्री एस जयशंकर, जहाजरानी मंत्री मनसुख मांडविया, कृषि राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला शामिल हैं। इसके अलावा नवसारी सांसद सी आर पाटिल को गत महीने गुजरात भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो