वडोदरा. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने वडोदरा में शुक्रवार को मांजलपुर स्थित व्रजधाम हवेली में वैष्णवाचार्य व्रजराजकुमार से मुलाकात की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल, संगठन महामंत्री रत्नाकर, महामंत्री भार्गव भट्ट, राजस्व मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी, सांसद रंजनबेन भट्ट भी मौजूद थे। इस अवसर पर जगतगुरु श्रीमद वल्लभाचार्य महाप्रभु के प्रादुर्भाव उत्सव के अवसर पर वैष्णवाचार्य व्रजराजकुमार के नेतृत्व में वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली के बाद सभा में नड्डा को उद्घाटन वक्ता के रूप में सम्मानित किया गया।इससे पहले, नड्डा, पाटिल, रत्नाकर वडोदरा के हरणी हवाई अड्डे पर पहुंचे। वहां भार्गव भट्ट, त्रिवेदी, जिले के प्रभारी मंत्री प्रदीप परमार, महिला व बाल विकास राज्यमंत्री मनीषा वकील, शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. विजय शाह, सांसद भट्ट, महापौर केयूर रोकडिय़ा, विधायक जीतू सुखडिया, सीमाबेन मोहिले और वडोदरा शहर के भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।वडोदरा शहर भाजपा मीडिया संयोजक मुकेश दीक्षित के अनुसार हवाईअड्डे से सर्कल तक मार्ग पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भगवा झंडा फहराया, माइक पर देशभक्ति के गीत बजाए गए, भाजपा महिला मोर्चा की शहर इकाई की कार्यकर्ताओं ने सिर पर कलश रखकर नड्डा का स्वागत किया। चुनाव लड़ाने की अटकलें अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि व्रजराजकुमार को विधानसभा के आगामी चुनावों में वडोदरा के मांजलपुर या सयाजीगंज क्षेत्र अथवा राजकोट से भाजपा की ओर से चुनाव लड़ाया जा सकता है।