script

भाजपा के रेमेडेसीविर इंजेक्शन वितरण को लेकर छिड़ी राजनीति जंग

locationअहमदाबादPublished: Apr 10, 2021 09:18:03 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

BJP, remedeshivir injection, politics, Congress leaders: कांग्रेस ने उठाए सवाल, राज्य सरकार ने नहीं कराए उपलब्ध

,

भाजपा के रेमेडेसीविर इंजेक्शन वितरण को लेकर छिड़ी राजनीति जंग,भाजपा के रेमेडेसीविर इंजेक्शन वितरण को लेकर छिड़ी राजनीति जंग

गांधीनगर. जहां एक ओर आमजन को रेमेडेसीविर इंजेक्शन हासिल करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। लम्बी कतारें लगाकर घंटों इंतजार करना पड़ता है। वहीं भाजपा की ओर से सूरत में रेमेडेसीविर इंजेक्शन नि:शुल्क बांटे जाने को लेकर राजनीति छिड़ी गई है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सवाल उठाए हैं।
राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने भाजपा पर प्रहार करते कहा कि कोरोना महामारी का समय राजनीतिक माइलेज लेने का नहीं बल्कि परेशानी का सामना कर रहे लोगों की मदद करने का है। जहां लोग रेमेडेसीविर इंजेक्शन लेने केलिए भटक रहे हैं। ऐसे में गुजरात के सभी शहरों में सभी शहरों में व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाए कि भाजपा के अलावा अन्य राजनीतिक पार्टियों को केन्द्र या राज्य सरकार क्या इंजेक्शन उपलब्ध कराएगी। यह घटना भाजपा की आंतरिक लड़ाई का नमूना है. जहां एक ओर मुख्यमंत्री रेमेडेसीविर इंजेक्शन उपलब्ध नहीं करा सकते हैं। वहीं भाजपा के एक नेता एक शहर में हजारों नि:शुल्क इंजेक्शन वितरित कर रहे हैं।
उधर, गुजरात कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मनीष दोशी ने भाजपा और सरकार पर आरोप लगाते कहा कि भाजपा ने टीकाकरण का राजनीतिकरण किया है। रेमेडेसीविर इंजेक्शन की बड़े पैमाने पर काला बाजारी हो रही है, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की। केन्द्रीय टीम ने भी सूरत, राजकोट, वडोदरा अहमदाबाद में इंजेक्शन की कालाबाजारी होने का खुलासा किया था।
कई दोस्तों ने खरीदे हैं इंजेक्शन : पाटिल
उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने रेमेडेसीविर इंजेक्शन को लेकर कहा कि सूरत के हमारे कई दोस्तों ने ये इंजेक्शन खरीदे हैं। भाजपा ने अपने तरीके से इंजेक्शन की व्यवस्था की है। अब हम ये इंजेक्शन नि:शुल्क वितरित करेंगे। इंजेक्शन हासिल करने में राज्य सरकार से कोई मदद नहीं ली है।
इंजेक्शन कहां से आए खबर नहीं: रुपाणी
उधर, मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने भाजपा की ओर से नि:शुल्क रेमेडेसीविर इंजेक्शन वितरण को लेकर कहा कि भाजपा के पास कहां से इंजेक्शन आए हैं पता नहींहै। राज्य सरकार ने इंजेक्शन नहीं दिए। जब मीडिया ने मुख्यमंत्री रुपाणी से पूछा तो उन्होंने कहा कि इस बारे में सी.आर. पाटिल से पूछो।

ट्रेंडिंग वीडियो