scriptभाजपा धारा 370 हटा कर रहेगी: रूपाणी | BJP will remove Article 370 for sure, says Gujarat CM Vijay Rupani | Patrika News

भाजपा धारा 370 हटा कर रहेगी: रूपाणी

locationअहमदाबादPublished: Jul 07, 2019 01:37:40 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-अहमदाबाद में भाजपा के सदस्यता अभियान का कार्यक्रम

vijay Rupani, CM Gujarat, article 370

भाजपा धारा 370 हटा कर रहेगी: रूपाणी

अहमदाबाद. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि कश्मीर भारत का अविभाज्य अंग है और रहेगा। इसके लिए भाजपा धारा 370 हटा कर रहेगी।
अहमदाबाद में शनिवार को भाजपा के सदस्यता अभियान का आरंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र पहले के विचारधारा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा।
कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा का संगठन कांग्रेस से पूरी तरह अलग है। कई शहरों में कांग्रेस के कार्यालय व संगंठन का अभाव है। कांग्रेस से जुड़े कार्यक्रम का ही अभाव है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए चुनाव एक पड़ाव है जिसमें विश्राम नहीं होता।
इस अवसर पर विदेश मंत्री एस. शिवशंकर, राजस्थान के भाजपा नेता और पार्टी की सदस्यता अभियान के केन्द्रीय सह संयोजक अरुण चतुर्वेदी, गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा, राज्य में सदस्यता अभियान के संयोजक भार्गव भट्ट, महापौर बीजलबेन पटेल, शहर भाजपा अध्यक्ष जगदीश पंचाल व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो