वाहन टकराने की रंजिश में युवक की हत्या
जूनागढ़. शहर में धोराजी चौकड़ी के निकट वाहन टकराने की रंजिश में युवक की हत्या का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार शहर के पंचेश्वर क्षेत्र निवासी उका हमीर मोरी पर गुरुवार रात को अज्ञात चार जनों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से जख्मी उका की स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के साथ वीराभाई ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। जूनागढ़ पुलिस के अनुसार कार टकराने की रंजिश में यह हमला किया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।