scriptरवि पुजारी ने कहा, प्रज्ञेश पटेल पर फायरिंग कराई, धमकी दी, वॉइस सेंपल देने को तैयार | Borsad corporator, firing case, gangster Ravi pujari, ready for audio | Patrika News

रवि पुजारी ने कहा, प्रज्ञेश पटेल पर फायरिंग कराई, धमकी दी, वॉइस सेंपल देने को तैयार

locationअहमदाबादPublished: Jul 24, 2021 10:11:35 pm

Borsad corporator, firing case, gangster Ravi pujari, ready for audio sample, Crime branch, ahmedabad बोरसद नगर पालिका पार्षद प्रज्ञेश पटेल पर फायरिंग का मामला, ऑडियो में खुद की आवाज होने की बात कबूली होने का भी दावा

रवि पुजारी ने कहा, प्रज्ञेश पटेल पर फायरिंग कराई, धमकी दी, वॉइस सेंपल देने को तैयार

रवि पुजारी ने कहा, प्रज्ञेश पटेल पर फायरिंग कराई, धमकी दी, वॉइस सेंपल देने को तैयार

अहमदाबाद. बोरसद नगर पालिका के पार्षद प्रज्ञेश पटेल पर जनवरी २०१७ में हुई फायरिंग (जानलेवा हमले) के मामले में गिरफ्तार गैंगस्टर रवि पुजारी ने फायरिंग कराने का आरोप कबूल किया है।
शनिवार को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने संवाददाता सम्मेलन कर इसका खुलासा किया। जिसमें दावा किया कि रवि पुजारी ने आरोप कबूला है कहा कि उसी ने प्रज्ञेश पटेल पर फायरिंग करवाई थी। उसके बाद उसके भाई को फोन करके यह बात बताई थी और धमकी भी दी थी। इस संबंध में क्राइम ब्रांच के पास उपलब्ध ऑडियो क्लिप में उसी की आवाज होने का स्वीकार भी पुजारी की ओर से किए जाने का दावा क्राइम ब्रांच ने किया है। क्राइम ब्रांच के अनुसार ऑडियो में पुजारी की ही आवाज है इसकी पुष्टि करने के लिए जरूरी फोरेंसिक सबूत के लिए पुजारी ने अपनी आवाज का सैंपल भी देने की तैयारी दर्शाई है। पुजारी फिलहाल क्राइम ब्रांच के पास २७ जुलाई तक रिमांड पर है।
पुजारी राजस्थान,म.प्र,.कर्नाटक, केरल, नेपाल मे दर्ज हैं मामले
क्राइम ब्रांच ने बताया कि पुजारी पर गुजरात में 21 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में 37, कर्नाटक में पांच, केरल में दो, राजस्थान में दो मामले दर्ज हैं। इसके अलावा नेपाल में भी दिलसाद बेग और विक्रम वाही की हत्या करने के दो मामले दर्ज हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो