scriptGujarat Hindi News : केन्द्रीय बजट में समाज के सभी वर्गों के प्रोत्साहन का आयोजन: राजेन्द्र त्रिवेदी | Budget, Government, Finance | Patrika News

Gujarat Hindi News : केन्द्रीय बजट में समाज के सभी वर्गों के प्रोत्साहन का आयोजन: राजेन्द्र त्रिवेदी

locationअहमदाबादPublished: Feb 13, 2022 10:06:52 am

Submitted by:

Binod Pandey

मंत्री ने कहा कि जिस तरह माता अपने बालकों की देखभाल करती है, उसका पालन-पोषण करती है, उसी तरह सरकार समाज के हरेक वर्ग की चिंता कर माता की जिम्मेदारी निभाती है।

Gujarat Hindi News : केन्द्रीय बजट में समाज के सभी वर्गों के प्रोत्साहन का आयोजन: राजेन्द्र त्रिवेदी

Gujarat Hindi News : केन्द्रीय बजट में समाज के सभी वर्गों के प्रोत्साहन का आयोजन: राजेन्द्र त्रिवेदी

वडोदरा. गुजरात सरकार के राजस्व मंत्री राजेन्द्र त्रिवेदी ने केन्द्रीय बजट के संबंध में वडोदरा में कहा कि बजट में जहां देश चलाने के लिए आर्थिक मजबूती का विशेष ध्यान रखा गया हैं, वहीं समाज के हरेक वर्ग के प्रोत्साहन संबंधी विभिन्न योजनाओं का इसमें समावेश है। उन्होंने कहा कि देश का बजट विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का बजट है। मंत्री ने शरीर का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार शरीर के हरेक अंगों का खून के जरिए पोषण किया जाता है, उसी तरह गांव, शहर और देश चलाने के लिए आर्थिक मजबूती जरूरी है। इसका बजट में खास ध्यान रखा गया है।

मंत्री ने कहा कि जिस तरह माता अपने बालकों की देखभाल करती है, उसका पालन-पोषण करती है, उसी तरह सरकार समाज के हरेक वर्ग की चिंता कर माता की जिम्मेदारी निभाती है। आर्थिक पिछड़े लोगों के लिए 80 लाख पक्के मकान बनाने के लिए केन्द्र सरकार ने 48000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। केन्द्र की भाजपा सरकार ने पिछले सात वर्ष में 3 करोड़ लोगों को मकान देने में सफल रही।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गांधी के सिद्धांतों को याद रखते हुए गांव को मजबूत बनाने के लिए रोड, लाइट, पानी और वाइब्रेंट ग्राम की चिंता की है। सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होने वाले सामानों को देश में बनाने के लिए प्रयास जारी है जिससे देश का रुपया देश से बाहर नहीं जाए। आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य का ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के हरेक गांव में सड़क, लाइट और स्कूल की सुविधा देने का प्रावधान बजट में किया गया है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देते हुए गोमूत्र और गोबर का खेती में उपयोग बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। देश में उत्पादित वस्तुओं के जरिए वर्ष वर्ष 2013-14 में 2.85 लाख करोड़ का निर्यात होता था, जो कि बढ़कर अब 4.07 लाख करोड़ हो गया है।

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय बजट में गुजरात केे लिए विश्व स्तरीय आर्बिटेशन यूनिवर्सिटी स्थापित करने का प्रावधान है, हीरा उद्योग के प्रोत्साहन के लिए कस्टम ड्यूटी घटा कर 5 फीसदी की गई है। इस अवसरपर प्रदेश भाजपा के सह प्रवक्ता डॉ ऋत्विज पटेल ने कहा कि बजट में विद्यार्थियों, श्रमिकों, उद्योगों, महिलाओं और सेना जैसे क्षेत्र को सशक्त बनाने को प्राथमिकता दी गई है। बजट सर्व स्पशी और सर्वसमावेशी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो