मेघरज के इपलोडा गांव में चला बुलडोजर, 48 अवैध निर्माण गिराए शामलाजी . अरवल्ली जिले की मेघरज तहसील के इपलोड़ा गांव में शनिवार को प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई के तहत मुख्य सड़क पर अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाए गए 48 कच्चे-पक्के मकानों पर बुलडोजर चलाकर इन्हें दोस्त कर दिया गया। इससे स्थानीय लोगों के आने जाने के लिए रास्ता चौड़ा हो गया है।
अरवल्ली जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने सरकारी और गौचर की जमीनों पर जगह- जगह अतिक्रमण कर कच्चे और पक्के मकान तथा दुकान बना रखे हैं। इससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले की विभिन्न तहसीलों के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों तक जाने के लिए रास्तों पर भी लोगों ने अतिक्रमण कर मकान और दुकान बना लिए हैं। इस वजह से इन सकरे रास्तों से लोग वाहन लेकर जाने के लिए मजबूर हैं। इपलोडा गांव में भी यही स्थिति बन गई थी। एक तरह से यह ग्रामीणों के लिए सिरदर्द साबित हो रहा था। इसे देखते हुए ग्राम पंचायत की बैठक में इन अवैध निर्माणों को गिराने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।
इस प्रस्ताव के पास होने के बाद सुबह के समय प्रशासन की ओर से गांव में तीन बुलडोजर भेजे गए। इस दौरान चुस्त पुलिस व्यवस्था के बीच 48 अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया। इससे 30 फीट राजमार्ग खुला हो गया। कड़ी पुलिस व्यवस्था देखकर कोई भी व्यक्ति इसे रोकने के लिए सामने नहीं आया।