हाईवे पर ट्रक में लगी आग दाहोद तहसील के रामपुरा गांव में अहमदाबाद-इंदौर हाईवे पर गोधरा से मध्यप्रदेश की ओर जा रहे ट्रक में भीषण आग लग गई। ट्रक में रूई लदा होने से सभी सामान जलकर खाक हो गया। रूई से उठ रही आग की लपटों को दूर तक देखा गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की 2 गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह का पता नहीं लग पाया है, वहीं किसी जनहानि की खबर नहीं है।
रसोई गैस का सिलेण्डर फटा, महिला का बचाव
हिम्मतनगर. हिम्मतनगर भोलेश्वर क्षेत्र में रहने वाले एक वृद्ध महिला के घर में घरेलू गैस का सिलेण्डर के फटने से घर में आग लग गई। हालांकि किसी तरह महिला का बचाव हो गया, जबकि घर में रखा सामान जल गया।
जानकारी के अनुसार हिम्मतनगर के भोलेश्वर क्षेत्र में रहने वाली कान्ताबेन भाट लोगों के घरों में काम व मजदूरी कर जीवन निर्वाह करती है। रोजाना की तरह वह घर में खाना बना रही थी, अचानक सिलेण्डर से गैस का रिसाव होने लगा। इसकी थोड़ी देर बाद सिलेण्डर में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया।