scriptBy election: गुजरात में भाजपा ने जीती मोरवाहडफ विधानसभा सीट | By-election, Gujarat, Morwahadaf assembly seat, BJP | Patrika News

By election: गुजरात में भाजपा ने जीती मोरवाहडफ विधानसभा सीट

locationअहमदाबादPublished: May 02, 2021 10:27:57 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

By-election, Gujarat, Morwahadaf assembly seat, BJP

By election: गुजरात में भाजपा ने जीती मोरवाहडफ विधानसभा सीट

By election: गुजरात में भाजपा ने जीती मोरवाहडफ विधानसभा सीट

अहमदाबाद. गुजरात में मोरवाहडफ विधान सभा सीट (सुरक्षित) पर हुए उपचुनाव में सत्ताधारी भाजपा ने बाजी मारी।
रविवार को आए चुनाव परिणाम में भाजपा की प्रत्याशी निमिषाबेन सुथार ने कांग्रेस के निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेश कटारा को 45,532 वोटों से पराजित किया। सुथार को जहां 67४५७ वोट मिले वहीं कांग्रेस उम्मीदरवार को 21,८०८ मत प्राप्त हुए। एकमात्र निर्दलीय प्रत्याशी सुशीलाबेन मैदा को 2371 वोट मिले।
गत महीने 17 अप्रेल को इस सीट पर उपचुनाव हुआ था।
यह सीट निर्दलीय विधायक भूपेन्द्र खांट के अयोग्य ठहराए जाने और बाद में उनके निधन से खाली हुई थी।
सुथार इस सीट से वर्ष 2013 का उपचुनाव भी जीत चुकी हैं।
पंचमहाल जिले में आदिवासी के लिए सुरक्षित यह सीट वर्ष 2008 में ुपुनर्सीमांकन के बाद अस्तित्व में आई।
2012 में कांग्रेस की सविताबेन खांट से यहां से जीत दर्ज की थी। अगले वर्ष उनके निधन के कारण यहां उपचुनाव हुए और सुथार यहां से भाजपा के टिकट पर जीतीं। 2017 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार भूपेन्द्रसिंह खांट ने यहां से जीत दर्ज की थी।
भाजपा विधायकों की संख्या बढक़र 112

इस तरह 182 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या संख्या बढ़ाकर 112 हो गई है।
इस जीत पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मतदाताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो