अहमदाबाद

पौने सात करोड़ की ठगी के आरोप में सीए गिरफ्तार

नोटबंदी के दौरान १३८०० करोड़ की संपत्ति घोषित करने वाले महेश शाह के सीए के रूप में हुए थे चर्चित

अहमदाबादMar 29, 2018 / 05:11 pm

Nagendra rathor

अहमदाबाद. नोटबंदी के दौरान १३८०० करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति घोषित करने का ऐलान करके सुर्खियां बटोरने वाले महेश शाह के चार्टड एकाउंटेंट (सीए) तेहमूल शेठना को नवरंगपुरा पुलिस ने विश्वासघात व पौने सात करोड़ की ठगी के आरोप में मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया है।
शेठना के विरुद्ध सात दिसंबर २०१७ को नवरंगपुरा थाने में पौने सात करोड़ की ठगी करने व विश्वासघात करने का मामला दर्ज हुआ।
पुलिस निरीक्षक ए.एम.परमार ने संवाददाताओं को बताया कि तेहमूल शेठना को सूचना के आधार पर मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया। मामला बीते वर्ष दिसंबर २०१७ में दर्ज हुआ। इसमें लगाए गए आरोपों की जांच करने पर प्रथम तहेमूल के विरुद्ध सबूत हाथ लगने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसमें अन्य आरोपियों की लिप्तता है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। इतनी बड़ी राशि शेठना ने कहां पर खर्च की, इसकी जांच की जा रही है।
लखुडी तालाब के पास चैतन्यनगर में रहने वालीं एवं एन्वायरमेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर की न्यासी शिवांगी पंचाल (५३) ने तेहमूल शेठना पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें आरोप लगाया कि शिवांगी के पिता की वर्ष २००६ में मौत होने के बाद ट्रस्ट को संभालने के लिए पिता के २६ साल के मित्र तेहमूल शेठना को जिम्मेदारी दी गई।
आरोप है कि शेठना ने शिवांगीबेन की बहन को बताए बिना उनके हस्ताक्षर करवाकर ट्रस्ट के नाम से बैंक में खाता खुलवा लिया और चेकबुक में शिवांगीबेन व उनकी बहन के फर्जी हस्ताक्षर करके ६.८५ करोड़ रुपए का लेनदेन उन्हें बताए बिना करके उनके साथ विश्वासघात व ठगी की। नौ नवंबर २०१७ से पहले हुई इस घटना में शेठना के पीए विजय सोलंकी व अन्य लोगों पर भी शेठना की मदद करने का आरोप है।
पुलिस निरीक्षक ए.एम.परमार ने संवाददाताओं को बताया कि तेहमूल शेठना को सूचना के आधार पर मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया। मामला बीते वर्ष दिसंबर २०१७ में दर्ज हुआ। इसमें लगाए गए आरोपों की जांच करने पर प्रथम तहेमूल के विरुद्ध सबूत हाथ लगने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसमें अन्य आरोपियों की लिप्तता है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। इतनी बड़ी राशि शेठना ने कहां पर खर्च की, इसकी जांच की जा रही है।

Home / Ahmedabad / पौने सात करोड़ की ठगी के आरोप में सीए गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.