scriptCAA पर आपत्तिजनक स्लोगन लिखने का मामला: Vadodara के MSU के 5 Student arrested | CAA, Vadodara, MSU, Students arrested, Slogan | Patrika News
अहमदाबाद

CAA पर आपत्तिजनक स्लोगन लिखने का मामला: Vadodara के MSU के 5 Student arrested

CAA, Vadodara, MSU, Students arrested, Slogan

अहमदाबादDec 17, 2019 / 07:56 pm

Uday Kumar Patel

CAA पर संवेदनशील स्लोगन लिखने का मामला: Vadodara के MSU के 5 Student arrested

CAA पर संवेदनशील स्लोगन लिखने का मामला: Vadodara के MSU के 5 Student arrested

वडोदरा. वडोदरा में पुलिस भवन सहित विभिन्न स्थलों के भवन व दीवारों पर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आपत्तिजनक स्लोगन लिखने के आरोप में क्राइम ब्रांच ने 5 विद्यार्थियों को गिरफ्तार किया। ये विद्यार्थी महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय (एमएसयू) के फाइन आट्र्स संकाय के बताए जाते हैं। वडोदरा की रावपुरा पुलिस ने इस मामले में 7 विद्यार्थियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक जे जे पटेल ने बताया कि पुलिस ने इनमें से 5 विद्यार्थियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए विद्यार्थियों में पुलकित गांधी (गुरुग्राम), रजत व्यास (इन्दौर), रूचिर नायर (पुणे), आर्यन शर्मा ( इंदौर) व ए जॉनसन (केरल) शामिल हैं। दो अन्य छात्रों में रेनिल और ऋषि नायर हैं जो वडोदरा के निवासी हैं।
इन विद्यार्थियों पर वडोदरा शहर का पुलिस भवन, कालाघोड़ा चौराहे, फतेगंज पवेलियन वॉल तथा रोजरी स्कूल के पास होस्टल की दीवार पर सीएए पर आपत्तिजनक स्लोगन लिखने के आरोप हैं। पुलिस के इन जगहों पर सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर आरोपियों की पहचान की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो