scriptViDEO : Gujarat : नए मंत्रिमंडल में 24 मंत्रियों को शपथ | cabinet meeting, CM bhupendra, oath celebration, rajbhavan | Patrika News

ViDEO : Gujarat : नए मंत्रिमंडल में 24 मंत्रियों को शपथ

locationअहमदाबादPublished: Sep 16, 2021 10:14:33 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

cabinet meeting, CM bhupendra, oath ceremony, rajbhavan: मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह

ViDEO : Gujarat : नए मंत्रिमंडल में 24 मंत्रियों को शपथ

ViDEO : Gujarat : नए मंत्रिमंडल में 24 मंत्रियों को शपथ

गांधीनगर. राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गुरुवार को गांधीनगर स्थित राजभवन में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल के नेतृत्व में गठित नए मंत्रिमंडल के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने राज्य मंत्रिमंडल के 10 कैबिनेट मंत्रियों, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं 9 राज्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
राज्यपाल के समक्ष कैबिनेट मंत्री के तौर पर राजेंद्र त्रिवेदी, जितेंद्र वाघाणी, ऋषिकेश पटेल, पूर्णेश कुमार मोदी, राघवजी पटेल, कनु देसाई, किरीटसिंह राणा, नरेशभाई पटेल, प्रदीप परमार और अर्जुनसिंह चौहान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
वहीं, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री के रूप में हर्ष संघवी, जगदीश पंचाल, बृजेश मेरजा, जीतू चौधरी और मनीषाबेन वकील ने शपथ ग्रहण की।
जबकि राज्य मंत्री के तौर पर मुकेश पटेल, निमीषा सुथार, अरविंद रैयाणी, कुबेर डिंडोर, कीर्तिसिंह वाघेला, गजेंद्रसिंह परमार, आर.सी. मकवाणा, विनोद मोरडिय़ा और देवा मालम ने शपथ ली।

समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिनभाई पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल, भाजपा के राष्ट्रीय नेता एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, भाजपा के संगठन महासचिव बी.एल. संतोष, गुजरात विधानसभा की प्रोटेम स्पीकर डॉ. नीमाबेन आचार्य, पूर्व मंत्रीगण, सचेतक पंकज देसाई तथा राज्य सरकार के वरिष्ठ अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित विधायक, भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं शुभेच्छक उपस्थित थे। मुख्य सचिव पंकज कुमार ने शपथ ग्रहण समारोह का संचालन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो