script१० दिन तक अतिक्रमण हटाओ अभियान | campaign for 10 days | Patrika News
अहमदाबाद

१० दिन तक अतिक्रमण हटाओ अभियान

स्थानीय लोग भी जुड़े

अहमदाबादMar 14, 2018 / 10:56 pm

Omprakash Sharma

campaign for 10 days

file photo

अहमदाबाद. शहर के वापुर तलाब से भारतीय प्रबंध संस्थान-अहमदाबाद (आईआईएम-ए) ब्रिज तक करीब चार सौ मीटर की सड़क को चौड़ा करने के लिए दस दिन तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। दो दिन में लगभग २४० मीटर दूरी का अतिक्रमण दूर किया जा चुका है। अभियान की खास बात यह है कि स्थानीय लोग भी इसमें मदद को खुद ही आगे आए हैं।
वापुर तालाब से लेकर आईआईएम-ए ब्रिज तक सकरी सड़क से स्थानीय नागरिक परेशान हैं। इस सड़क को ७० फीट चौड़ा करने के लिए मंगलवार से अभियान शुरू किया गया जिसमें स्थानीय लोग जुड़े हुए हैं। डिमोलिशन का कार्य दूसरे दिन भी तेजी से चला। बुधवार को दो जेसीबी की मदद से अतिक्रमण दूर किए गए। मनपा सूत्रों के अनुसार बुधवार तक यहां २४० मीटर तक अतिक्रमण दूर किया गया। १२ दुकानें स्थानीय लोगों ने खाली करवाईं गईं। इसके बाद डिमोलिशन किया गया। सूत्रों का कहना है कि डिमोलिशन का यह कार्य आगामी दस दिन तक चल सकता है। मंगलवार को यहां सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस को लगाया गया इसके बाद बुधवार को एक्स-आर्मी मेन की टीम लगाई गई।
तापमान लुढ़का, जामनगर में१३.८ डिग्री
तेज हवा ने बदला मौसम
अहमदाबाद/जामनगर. राज्य के अहमदाबाद समेत विविध भागों में तापमान में गिरावट आई है। सौराष्ट्र के जामनगर में बुधवार को न्यूनतम तापमान १३.८ डिग्री सेन्टीग्रेड दर्ज किया गया जो पिछले दिनों के मुकाबले कम है। अहमदाबाद शहर में भी अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान मेें दो डिग्री तक की कमी आई है।
सौराष्ट्र के जामनगर में बुधवार तड़के चली तेज हवा के कारण मौसम परिवर्तन हुआ है। जिसके चलते सुबह सर्दी भी महसूस हुई। न्यूनतम तापमान घटकर १४ डिग्री के समीप पहुंच गया। मौमस विभाग के अनुसार ३५ किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चली। जिसके चलते एक ही दिन में न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री की कमी आई है। जामनगर, जांबुडा, फल्ला, जोडिया, कालावड, ध्रोल, जामजोधपुर, भाटिया, कल्याणपुर, खंभाळिया, द्वारका में भी इसी तरह का मौसम रहा। रात को सर्दी और दोपहर को गर्मी का एहसास हुआ। जामनगर में अधिकतम तापमान ३१ डिग्री के करीब रहा। अहमदाबाद में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आई है। पिछले दिनों शहर में न्यूनतम तापमान २० डिग्री के करीब पहुंच गया जिसकी तुलना में बुधवार को १८.४ डिग्री रहा। इसी तरह से अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री तक की कमी आई है। पिछले दिनों शहर का अधिकतम तापमान ३७ डिग्री सेन्टीग्रेड तक चला गया था। अहमदाबाद के अलावा राजधानी गांधीनगर में भी तापमान में कमी आई है। संभावना है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान कम रहेगा।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकत न्यूनतम
जामनगर १३.८ ३०.७
गांधीनगर ३४.७ १८.०
वडोदरा ३४.६ १९.६
अहमदाबाद ३५.४ १८.४
राजकोट ३५.८ १९.७
सूरत ३५.० २३.०

Home / Ahmedabad / १० दिन तक अतिक्रमण हटाओ अभियान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो