वडोदरा/राजकोट/जामनगर/गांधीधाम. विक्रम संवत 2079 की शुरुआत के साथ ही शनिवार को चैत्री वासंती नवरात्र स्थापना, चेटीचंड, गुड़ी पड़वा हर्षोल्लास से मनाया गया। नवरात्र स्थापना पर देवी मंदिरों में दर्शन के लिए भक्त उमड़े। चेटीचंड पर भगवान झूलेलाल की पूजा, बाइक रैली व शोभायात्रा निकाली गई। गुड़ी पड़वा पर महाराष्ट्र की महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा की।