scriptराजकोट में 24 लोगों को सौंपे भारतीय नागरिकता के प्रमाण-पत्र | Patrika News
अहमदाबाद

राजकोट में 24 लोगों को सौंपे भारतीय नागरिकता के प्रमाण-पत्र

2 Photos
2 years ago
1/2

राजकोट. पाकिस्तान से राजकोट आए 24 लोगों को गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने शुक्रवार को भारतीय नागरिकता के प्रमाण-पत्र सौंपे। स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले भारतीय नागरिकता पाकर लोगों की आंखों में आंसू आ गए थे। संघवी ने कहा कि सभी के लिए सुख और सभी के लिए दुख की पारिवारिक भावना होने से भारत नागरिकों के सपनों को पूरा करने के सर्वोत्तम अवसर प्रदान करेगा। इस मौके पर गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने राजकोट पुलिस क्राइम ब्रांच के लोगो का अनावरण किया। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को भी प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया। जिला कलक्टर अरुण महेश बाबू, पुलिस आयुक्त राजू भार्गव, विशेष पुलिस आयुक्त खुर्शीद अहमद आदि मौजूद थे।

2/2

राजकोट. गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने पाकिस्तान से राजकोट आए लोगों को शुक्रवार को भारतीय नागरिकता के प्रमाण-पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि उड्डयन क्षेत्र में अपना करियर बनाने की इच्छा रखने वाली किशोरी केशर शंकर चंद को ऊंची उड़ान भरने के लिए भारत की नागरिकता मिली है, इससे उड्डयन के क्षेत्र में कॅरियर बनाने का स्वप्न जल्द पूरा हो सकेगा। किशोरी किशोर शंकर चंद ने कहा कि उनके सपनों को सचमुच एक नई उड़ान मिली है। भारतीय नागरिकता नहीं होने के कारण सपने को पूरा करने में कई रुकावटें आईं, लेकिन नागरिकता मिलने से उन बाधाओं को दूर कर दिया गया है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.