scriptGujarat : दिन में गर्मी रात को सर्दी का एहसास | Change in weather | Patrika News

Gujarat : दिन में गर्मी रात को सर्दी का एहसास

locationअहमदाबादPublished: Oct 13, 2019 10:28:22 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

अहमदाबाद में तापमान ३५ डिग्री के पारराज्य में डीसा में सबसे अधिक ३७ से अधिक

Gujarat : दिन में गर्मी रात को सर्दी का एहसास

Gujarat : दिन में गर्मी रात को सर्दी का एहसास

अहमदाबाद. प्रदेश में मानसून के विदाई लेते ही मौसम में परिवर्तन होने लगा है। दिन में तापमान बढ़ गया है तो रात को सर्दी का एहसास होने लगा है। रविवार को राज्य में सबसे अधिक ३७.२ डिग्री तापमान उत्तर गुजरात के डीसा का जबकि अहमदाबाद का तापमान ३५ डिग्री से अधिक रहा। प्रदेश में अधिकांश जगहों पर पारा ३५ डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।
राज्य के प्रमुख शहरों में से अधिकांश का तापमान ३५ तिग्री सेन्टीग्रेड से अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान १८.८ डिग्री से लेकर २४ डिग्री तक रहा। जिससे रात को सर्दी महसूस होने लगी है। दूसरी ओर दिन में बढ़े तापमान और आद्र्रता के कारण उमसभरी गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। रविवार को डीसा में अधिकतम तापमान ३७.२ डिग्री रहा जो सबसे अधिक है और न्यूनतम तापमान सबसे कम १८.८ डिग्री राजधानी गांधीनगर का रहा। अहमदाबाद में अधिकतम तापमान ३५.४ डिग्री और न्यूनतम २०.२ डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आए परिवर्तन से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी अन्तराल देखने को मिल रहा है।
इस बार लंबे चले मानसून के बाद अब मौसम में परिवर्तन आया है। इस बार दस अक्टूबर तक राज्य के विविध भागों में बारिश हुई है। पिछले दिनों मानसून की विदाई के बाद अब मौसम में परिवर्तन होने लगा है। हवा में आद्र्रता की मात्रा ६३फीसदी तक रही। जिसके चलते दिन में उमसभरी गर्मी भी महसूस होती है।
राज्य के प्रमुख शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
अहमदाबाद ३५.२ २०.२
गांधीनगर ३५.८ १८.८
वडोदरा ३५.० २२.०
सूरत ३५.७ २५.८
राजकोट ३५.८ २१.३
भुज ३६.० २२.७
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो