अब अम्बाजी में मिलेगा चिक्की का प्रसाद
अहमदाबादPublished: Mar 04, 2023 12:18:24 am
कई श्रद्धालुओं ने मोहनथाल का प्रसाद ही वितरित करने की मांग की


अब अम्बाजी में मिलेगा चिक्की का प्रसाद
पालनपुर. सोमनाथ और तिरुपति में सूखे प्रसाद के बाद अब आस्था के प्रतीक मां अम्बाजी मंदिर में भी मोहन थाल का प्रसाद नहीं मिलेगा। अब मोहनथाळ के बजाय श्रद्धालुओं को चिक्की का प्रसाद मिलेगा। उधर, शुक्रवार सुबह ही मोहन थाल का प्रसाद मंदिर में खत्म हो गया है। अम्बाजी मंदिर में भेंट काउंटर से श्रद्धालु मोहनथाळ का प्रसाद लेकर अपने घर जाते थे। उधर, अम्बाजी मंदिर के ट्रस्टी महाराज ने कहा कि अब मंदिर में मोहनथाल का प्रसाद खत्म हो गया है। नया स्टोक बनाने की कोई सूचना नहीं है।