scriptAhmedabad Civil Hospital : महिला की छोटी आंत से निकाले 17 पत्थर | Civil hospital Ahmedabad | Patrika News
अहमदाबाद

Ahmedabad Civil Hospital : महिला की छोटी आंत से निकाले 17 पत्थर

अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में महिला की सफल एवं निशुल्क सर्जरी

अहमदाबादJan 22, 2020 / 11:11 pm

Omprakash Sharma

Ahmedabad Civil Hospital

Ahmedabad Civil Hospital : महिला की छोटी आंत से निकाले 17 पत्थर,Ahmedabad Civil Hospital : महिला की छोटी आंत से निकाले 17 पत्थर

अहमदाबाद. गुजरात के सबसे बड़े अहमदाबाद स्थित सिविल अस्पताल मेें एक महिला की छोटी आंत से एक दो नहीं बल्कि १७ छोटे-छोटे पत्थर निकाले गए हैं। यह जटिल सर्जरी निशुल्क की गई है। महिला के पेट से जिस तरह से यह पत्थर निकले हैं उससे चिकित्सक भी दंग रह गए। ५२ वर्षीय महिला पेट के दर्द से पीडि़त थी जिसे इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया था।
अहमदाबाद शहर के नवा वाडज क्षेत्र में रहने वाली 52 वर्षीय महिला को पिछले काफी दिनों से पेट दर्द की शिकायत थी। गत दस जनवरी को महिला की स्थिति ज्यादा खराब हुई। गंभीर अवस्था में उसे सिविल अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया लेकिन महिला का दर्द ठीक नहीं हुआ था। इसके बाद उसे सर्जरी विभाग में भर्ती कर उपचार और जांच की गई। जिसमें पता चला कि महिला की छोटी आंत में दर्जन भर से अधिक छोटे-छोटे पत्थर हैं। महिला के पेट (छोटी आंत) से पत्थर निकालने के लिए जटिल ऑपरेशन करने का निर्णय किया गया। पिछले दिनों सर्जरी विभागाध्यक्ष (यूनिट हैड) डॉ. नितिन परमार की अगुवाई में डॉ. कल्पेश पटेल तथा डॉ. दिनेश परमार ने महिला का ऑपरेशन किया। जिसमें एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. निलेश सोलंकी, अनीशा चोकसी ने भी महत्वपूर्ण भूमिक निभाई। घंटो चले ऑपरेशन में एक के बाद एक १७ छोटे-छोटे पत्थर निकले।
किडनी की तरह छोटी आंत में भी उत्पन्न होती हैं पथरी
खानपान से जिस तरह से किडनी व अन्य महत्वपूर्ण ऑर्गन में पथरी उत्पन्न होती है उसी तरह से छोटी आंत में पथरी बनती है। इस महिला की छोटी आंत संकरी होने की वजह से पथरी उत्पन्न हो रहीं थीं। आंत पथरी को बाहर निकालने में असमर्थ थी। छोटी आंत में पथरी होने के मामले बहुत कम होते हैं।
डॉ. नितिन परमार, सर्जरी विभाग के यूनिट हैड
निशुल्क और सफल ऑपरेशन
महिला का यह ऑपरेशन निशुल्क हुआ है। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत अच्छी है।
डॉ. जी.एच. राठौड़, चिकित्सा अधीक्षक सिविल अस्पताल

Home / Ahmedabad / Ahmedabad Civil Hospital : महिला की छोटी आंत से निकाले 17 पत्थर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो