scriptGujrat Govt. : मुख्यमंत्री ने बढ़ाया हौसला, मंडल रेल प्रबंधकों का किया सम्मान | CM rupani, DRM, fecilated, Gujarat Government, Train, shramik train | Patrika News

Gujrat Govt. : मुख्यमंत्री ने बढ़ाया हौसला, मंडल रेल प्रबंधकों का किया सम्मान

locationअहमदाबादPublished: Jun 03, 2020 07:57:31 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

CM rupani, DRM, fecilated, Gujarat Government, Train, shramik train

Gujrat Govt. : मुख्यमंत्री ने बढ़ाया हौसला, मंडल रेल प्रबंधकों का किया सम्मान

Gujrat Govt. : मुख्यमंत्री ने बढ़ाया हौसला, मंडल रेल प्रबंधकों का किया सम्मान

गांधीनगर. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (CM vijay rupani) ने बुधवार को गांधीनगर (Gandhinagar) में गुजरात के चार मंडल रेल प्रबंधकों (Divisional railway managers) को उत्तम सेवा दायित्व निभाने के लिए प्रमाणपत्र (Certificate) से सम्मानित किया। जिन मंडल रेल प्रबंधकों को सम्मानित किया गया है उनमें अहमदाबाद मंडल ( Ahmedabad division) के दीपक कुमार झा, वडोदरा मंडल के देवेन्द्र कुमार, राजकोट मंडल के परमेश्वर फुंकवाल और भावनगर मंडल के प्रतीक गोस्वामी हैं।
गुजरात के अलग-अलग हिस्से में रोजगार के लिए देश के विभिन्न राज्यों के लोग बसे हैं। कोरोना संकट में ऐसे करीब 14 लाख से ज्यादा श्रमिकों को देश में सबसे ज्यादा 999 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के जरिए उनके गृहराज्य पहुंचने में रेलवे की अहम भूमिका रही। गुजरात के औद्योगिक विकास को गति देने और रोजगार के लिए अलग-अलग राज्यों के लोग सूरत, अहमदाबाद, राजकोट, और वडोदरा जैसे शहरों में बसे हैं। इन महानगरों में बसे लाखों को श्रमिकों को कोरोना संकट में उनके गृह राज्य पहुंचाने में राज्य सरकार के साथ रेलवे प्रशासन ने अहम योगदान दिया है। राज्य में 999 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं, जिसमें उत्तर प्रदेशके लिए 558, बिहार के लिए 223, ओरिस्सा के लिए 91 समेत अलग-अलग राज्यों में ट्रेनों के जरिए 14 लाख 56 हजार श्रमिकों को पहुंचाया। राज्य सरकार के स्थानीय प्रशासन और रेल प्रशासन ने सुचारू संचालन कर एक माह में ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराकर श्रमिकों को ट्रेनों तक पहुंचाया।
इस मौके पर श्रम रोजगार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और श्रमिकों के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन के संयोजनकर्ता विपुल मित्र मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो