विपक्ष के लायक भी नहीं समझा कांग्रेस को
सीएम ने कहा कि अब कांग्रेस डूबती नाव हैं। न नेता है, न नीयत अच्छी है न नीति अच्छी है। कांग्रेस अब साफ हो गई है। आम जनता ने कांग्रेस को सत्ता के लिए ही नहीं विपक्ष के लिए भी मंजूर नहीं किया है। ऐसे परिणाम आए हैं। प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता ने चाहे परेश धानाणी हों या अमित चावडा सभी के गढ़ों को ध्वस्त किया है। आदिवासी क्षेत्र हो या मध्यगुजरात, सौराष्ट्र, उत्तर गुजरात सब जगह भाजपा का श्रेष्ठ परिणाम रहा है।

आप, एआईएमआईएम से चुनौती नहीं
सीएम ने जिला, तहसील और नपा चुनावों में भी आमआदमी पार्टी को मिली सीटें और एआईएमआईएम का खाता खुलने पर कहा कि इनसे आगामी विधानसभा चुनावों में कोई चुनौती नहीं मिलने वाली। गुजरात की जनता भाजपा के साथ है। ९००० सीटों के इस चुनाव में अगर २० से २५ सीटें कोई पार्टी जीतती है तो उसे बड़ा उलटफेर नहीं कह सकते। इससे ज्यादा तो निर्दलीय भी जीतते हैं।