scriptनया साल सभी के लिए मंगलकारी साबित हो: मुख्यमंत्री | CM Vijay rupani meet people of gujarat in new year | Patrika News

नया साल सभी के लिए मंगलकारी साबित हो: मुख्यमंत्री

locationअहमदाबादPublished: Nov 10, 2018 10:55:06 pm

नए साल पर गांधीनगर पंचदेव मंदिर में की पूजा अर्चना,नागरिकों से भी की मुलाकात

CM rupani

नया साल सभी के लिए मंगलकारी साबित हो: मुख्यमंत्री

अहमदाबाद. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने विक्रम संवत 2075 के नव वर्ष पर हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि नूतन वर्ष गुजरात के सर्वग्राही विकास को नई दिशा देने वाला और सभी के लिए मंगलकारी साबित हो।
उन्होंने कहा कि देश जब करवट बदल रहा है, तब गुजरात भी गरीब, वंचित, शोषित और पीडि़तों के दुख-दर्द को दूर कर किसान, गांव, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सहित तमाम क्षेत्रों में विकास की छलांग लगाकर भारत माता को जगत जननी बनाने में एक और नेक बनकर योगदान देने में सक्षम बने ऐसी ईश्वर से प्रार्थना की है।
उन्होंने कहा कि इस नूतन वर्ष पर यह प्रार्थना भी की है कि नए वर्ष में देश में आयोजित होने वाले लोकसभा के चुनाव में वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन और विकासशील नेतृत्व में जनता-जनार्दन पुन: विश्वास व्यक्त कर उन्हें सत्ता की कमान सौंपे।
विजय रूपाणी ने नव वर्ष की शुरुआत गांधीनगर के नगर देव पंचदेव मंदिर के दर्शन-पूजन से की। उन्होंने भक्तिभावपूर्वक श्रीमती अंजलीबेन रूपाणी के साथ दर्शन-अर्चन किया।
इसके बाद वे मंत्रिमंडल निवास संकुल स्थित सामुदायिक केंद्र पहुंचे जहां उन्होंने नागरिकों को नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दी। रूपाणी ने राजभवन जाकर राज्यपाल ओ.पी. कोहली को भी नए वर्ष की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने भद्रकाली माता का दर्शन-पूजन किया फिर शाहीबाग स्थित सर्किट हाउस में नागरिकों के साथ नूतन वर्ष की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।
उन्होंने आईपीएस ऑफिसर्स मेस में गुजरात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं परिवारजनों के साथ नव वर्ष की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने राज्य में शांति, सलामती और नागरिक जीवन की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री के साथ राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, अहमदाबाद की महापौर, कई विधायक तथा आईएएस एवं आईपीएस अधिकारी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने राज्य में शांति, सलामती और नागरिक जीवन की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री के साथ राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, अहमदाबाद की महापौर, कई विधायक तथा आईएएस एवं आईपीएस अधिकारी शामिल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो