अहमदाबाद

Gujarat: CM Vijay Rupani ने विजयादशमी पर्व पर किया शस्त्रपूजन

-CM Vijay Rupani, Vijayadashmi, Shashtra pooja, CM residence, Gujarat

अहमदाबादOct 09, 2019 / 04:42 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat: CM Vijay Rupani ने विजयादशमी पर्व पर किया शस्त्रपूजन



गांधीनगर. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने विजयादशमी पर्व पर गांधीनगर स्थित मुख्यमंत्री आवास में परम्परागत रूप से शस्त्रों का पूजन किया। शास्त्रोक्त मंत्रों के साथ हुए इस पूजन में उनकी पत्नी अंजलिबेन रूपाणी भी शामिल हुईं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात 250 से ज्यादा अधिकारी व जवान शामिल रहे।
राज्य आरक्षी पुलिस बल के इन जवानों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में अपने योगदान के रूप में एकत्र किए हुए 51,000 रुपए का चेक मुख्यमंत्री की स्वच्छता निधि में प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने सुरक्षा जवानों को इस अवसर पर प्रेरणा देते हुए कहा कि विजयादशमी का पर्व आसुरी शक्तियों पर दैवीय शक्तियों की विजय का पर्व है। रावण दहन कर समाज में होने वाले अनिष्टों का समयकाल के अंतर्गत दहन करने की परम्परा भी सदियों से चल रही है।
पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान समी के वृक्ष में छिपाए गए शस्त्रों का पूजन किया था। इस प्रसंग का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल लड़ाकू विमान का पूजन कर भारत का दुनिया में श्रेष्ठ महाशक्तियों में स्थान का एहसास करवाया है।
शस्त्र और शास्त्रों का सम्मान और पूजन हमारे इतिहास के साथ जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक शस्त्र सुरक्षा और सलामती के लिए उपलब्ध हैं। साथ ही शास्त्रों को भी साथ शामिल कर देश और राज्य की सुरक्षा और सलामती के लिए कर्तव्यरत सभी सुरक्षाकर्मी भावी पीढ़ी का भविष्य उज्जवल बनाने और राष्ट्र्रचेतना के लिए हमेशा कार्यरत रहने का संकल्प है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.