script

दाहोद लोकसभा सीट की दो, जूनागढ़ सीट के एक विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बढ़त

locationअहमदाबादPublished: May 30, 2019 12:46:47 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-राज्य की कुल 182 सदस्यीय विधानसभा सीट में से 173 सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली, वहीं कांग्रेस को सिर्फ 9 विधानसभा सीटों पर

Congress, LS polls, BJP

दाहोद लोकसभा सीट की दो, जूनागढ़ सीट के एक विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बढ़त


अहमदाबाद. राज्य में भाजपा ने सभी 26 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की। इस तरह भाजपा को जहां राज्य की कुल 182 सदस्यीय विधानसभा सीट में से 173 सीटों पर बढ़त मिली है वहीं कांग्रेस को सिर्फ 9 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को भाजपा से ज्यादा मत मिले हैं।
कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए सुरक्षित दाहोद लोकसभा क्षेत्र के दो विधानसभा सीटों पर भाजपा से ज्यादा मत प्राप्त किए।
दाहोद और झालोद विधानसभा सीट दाहोद लोकसभा सीट का हिस्सा हैं। इस दोनों सीटों पर कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी बाबू कटारा को भाजपा के निर्वाचित सांसद जसवंत सिंह भाभोर से ज्यादा मत मिले। दाहोद में कटारा को भाभोर से 24 हजार 176 ज्यादा मत मिले वहीं झालोद में उन्हें 1039 ज्यादा मिले। बाबू कटारा के पुत्र झालोद विधानसभा सीट से विधायक हैं। दाहोद से वजेसिंह पानदा कांग्रेस के विधायक हैं।
उधर जूनागढ़ लोकसभा सीट के तहत कोडीनार विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी पूंजाभाई वंश अपने निकटतम भाजपा प्रतिद्वंद्वी राजेश चूडास्मा से 1630 मत ज्यादा मिले। इस सीट से कांग्रेस के मोहनलाल वाळा विधायक हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो