scriptपाकिस्तान की गोली का जवाब भारत गोले से देगा : शाह | Congress govts not did anything against terrrorism: Amit Shah | Patrika News

पाकिस्तान की गोली का जवाब भारत गोले से देगा : शाह

locationअहमदाबादPublished: Apr 15, 2019 12:36:53 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-पिछले 30 वर्ष में कांग्रेस आतंकवाद का जवाब नहीं दे सकी

amit Shah, Gujarat

पाकिस्तान की गोली का जवाब भारत गोले से देगा : शाह

गांधीनगर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की पूर्ववती सरकारों पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पिछले 30 वर्ष में आतंकवाद का जवाब नहीं दे सकी। देश ने 30 वर्ष से आतंकवाद को सहन किया है, अब इसे सहन नहीं किया जाएगा।
गांधीनगर के पेथापुर में रविवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस को आतंकवादियों के साथ इलू-इलू करना है तो करे भाजपा की ओर से यह पूरी तरह स्पष्ट है कि पाकिस्तान की तरफ से यदि गोली आएगी तो भारत की ओर से इसका जवाब गोले से दिया जाएगा। पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से मिलेगा। यह स्पष्ट संदेश मोदी ने दुनिया के सामने रखा है।
उन्होंने कहा कि दस वर्ष तक सोनिया व मनमोहन सिंह की सरकार आतंकवाद को लेकर कोई करारा जवाब नहीं दे सकी। पाकिस्तान की ओर से बम धमाका हो कोई आतंकी घटना, कांग्रेस की सरकार कुछ नहीं करती थी, लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाली नरेन्द्र मोदी सरकार ने उरी में शहीद हुए जवानों का बदला सर्जिकल स्ट्राइक से लिया, वहीं पुलवामा की घटना के बाद सर्जिकल स्ट्राइक किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो