scriptकांग्रेस विरोध के साथ समस्या के समाधान की भी करती है राजनीति: हार्दिक | Congress, Hardik Pate, Vadodara, Gujrat, ahmedabad | Patrika News
अहमदाबाद

कांग्रेस विरोध के साथ समस्या के समाधान की भी करती है राजनीति: हार्दिक

पटेल ने किया वडोदरा का दौरा

अहमदाबादJul 26, 2020 / 06:40 pm

Gyan Prakash Sharma

कांग्रेस विरोध के साथ समस्या के समाधान की भी करती है राजनीति: हार्दिक

कांग्रेस विरोध के साथ समस्या के समाधान की भी करती है राजनीति: हार्दिक

वडोदरा. गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद हार्दिक पटेल गुजरातभर का दौरा कर रहे हैं। सौराष्ट्र का दौरा करने के बाद शनिवार को हार्दिक पटेल ने वडोदरा का दौरा किया।

उन्होंने भाजपा सरकार पर प्रहार करते कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा ईमानदार पार्टी रही है। भाजपा ने पिछले 30 वर्षों के शासनकाल में सिर्फ भ्रष्टाचार ही किया है। जिस दिन भाजपा का भ्रष्टाचार उजागर होगा उस दिन भूचाल आ जाएगा। कांग्रेस विरोध के साथ-साथ समस्या को सुलझाने की भी राजनीति करती है। गुजरात के 18 हजार गांवों की समस्या का अध्ययन कर उनको सुलझाने के विकल्पों की तलाश की जाएगी।

उन्होंने कहा कि गुजरात की भाजपा सरकार पिछले 30 वर्षों में विकास करने में विफल रही है। न ही अच्छे स्कूल, कॉलेज और न ही अस्पताल बनवाया। उन्होंने अहमदाबाद सिविल अस्पताल को लेकर भी व्यंग्य कसा।

कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों को लेकर उन्होंने कहा कि वे व्यक्तिगत स्वार्थ की खातिर भाजपा में शामिल हुए हैं, लेकिन कांग्रेस को इससे कोई भी फर्क नहीं पडऩे वाला। आगामी विधानसभा उपचुनाव में सभी सीटों पर कांग्रेस जीत हासिल करेगी।
संजयनगर के विस्थापितों से मिले हार्दिक

वडोदरा दौरे के दौरान हार्दिक पटेल संजयनगर के विस्थापितों से भी मिले। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कांगे्रस उनके साथ है और आगामी दिनों में भी साथ रहेगी। कांग्रेस आपका अधिकार दिलाकर रहेगी।
काले झंडा दिखाकर किया विरोध


उधर, वडोदरा के एक सामाजिक कार्यकर्ता संजल पंचाल ने काला झंडा दिखाकर हार्दिक पटेल के खिलाफ विरोध जताया। हालांकि कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उसे पुलिस को सौंप दिया। संजय पंचाल ने हार्दिक को वडोदरा में प्रवेश नहीं करने देने के लिए जिला कलक्टर और पुलिस आयुक्त को ज्ञापन दिया था। यह मांग की थी कि हार्दिक पटेल के वडोदरा शहर में आने से शांति भंग होने की संभावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो