script‘कांग्रेस ने शुरू किया राहुल बचाओ अभियान’ | Congress launches Rahul Bachao campaign | Patrika News

‘कांग्रेस ने शुरू किया राहुल बचाओ अभियान’

locationअहमदाबादPublished: Dec 12, 2017 08:47:59 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर तल्ख प्रहार जारी रखते हुए कहा कि पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी को बचाने का अभियान आरंभ कर

Congress launches Rahul Bachao campaign

Congress launches Rahul Bachao campaign

अहमदाबाद।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर तल्ख प्रहार जारी रखते हुए कहा कि पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी को बचाने का अभियान आरंभ कर दिया है।


सोमवार देर रात अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर गुजरात चुनाव प्रचार की अंतिम सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले चरण के चुनाव के एक घंटे के भीतर ही कांग्रेस के नेताओं ने ईवीएम पर सवाल उठाने शुरु किए। कांग्रेस ने भांप लिया कि पार्टी हार रही है, इसलिए कांग्रेस के एक नेता ने ईवीएम को ब्लू टूथ से हैक करने का आरोप लगाया।
मोदी ने कहा कि गुजरात के पराजय का ठीकरा राहुल पर नहीं पड़े, इसके लिए अभी से कांग्रेस के नेताओं ने राहुल बचाओ अभियान आरंभ कर दिया है। ब्लू टूथ हकीकत में कांग्रेस के लिए ब्लू व्हेल गेम का आखिरी एपिसोड होगा। 18 दिसम्बर को कांग्रेस का खेल खत्म हो जाएगा।

प्रधानमंत्री ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता इस चुनाव में लगातार झूठ फैला रहे हैं। कांग्रेस के नेेता ऐसा बयान देते हैं कि मोदी सरकार सिर्फ पांच उद्योगपतियों की सरकार है, लेकिन क्या देश भर में शौचालय आरंभ करने का काम अमीरों के लिए है? क्या अदाणी, अंबानी, जाइडस, कैडिला, संजयलाल कस्तूरभाई, साराभाई फैमिली को गंदगी से कोई तकलीफ हो सकती है?

कुंभ मेले को विश्व विरासत में मिला स्थान

मोदी ने कहा कि अहमदाबाद को विश्व हेरिटेज सिटी में स्थान मिलने के बाद अब यूनेस्को ने भारत के कुंभ मेले को विश्व विरासत में स्थान दिया है। यूनेस्को ने कुंभ मेले को मानव संस्कृति की अनमोल विरासत माना है।

70 वर्ष में इस पीएम के माथे शौचालय बनाने का काम आया

मोदी ने कहा कि देश में 70 वर्षों में इस प्रधानमंत्री के माथे शौचालय बनाने का काम आया है। देखते-देखते देश में पांच करोड़ शौचालय बन गए। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के दौरान पहली बार ऐसा हुआ है जब गुजरात के लोगों के दोनों हाथों में लड्डू होगा और अहमदाबाद के लोग ऐसा अवसर कभी नहीं गंवाएंगे। आज दिल्ली में गुजरात को रग-रग से जानने वाला नई दिल्ली में बैठा है। तब गुजरात के पास गांधीनगर और दिल्ली का इंजन लगा होगा।

कांग्रेस के जमाने में पैसा निकलता था, अब पैसा आता है

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जमाने में तिजोरी में पैसा निकलता था, लेकिन अब मोदी सरकार में तिजोरी में पैसा आता है। मोदी ने कहा कि आज भी कांग्रेस के लोग नोटबंदी और जीएसटी के नाम पर रो रहे हैं। जीएसटी के कारण उन्होंने देश में एक व्यवस्था बदलने का काम किया है। मजबूती का मार्ग अपनाया है। नोटबंदी को लेकर परेशानियों का समाधान करने में उनकी सरकार लगी है। देश को उन्हें नए रंग रूप के साथ आगे ले जाना है।

ब्लूटूथ की बातें करने वाली कांग्रेस ब्लूव्हेल गेम में फंसी : मोदी

नरेन्द्र मोदी ने सभा में कहा कि चेहरा बचाने के लिए अब कांग्रेस ईवीएम पर ही सवाल उठा रही है। पाटण में सोमवार को उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा के पहले चरण के चुनाव में हार चुकी है और वे दूसरे चरण के बारे में सोच भी नहीं रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि यह सभी मोदी वाले हैं। अपने नेता राहुल गांधी को बदनामी से बचाने के लिए अब कांग्रेस बहानेबाजी का सहारा ले रही है। उनके नेता ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। वे तो यह भी कह रहे हैं कि ब्लू टूथ से ईवीएम को हैक किया जा सकता है। मोदी ने कहा कि ब्लूटूथ की बातें करने वाले कांग्रेस को 18 दिसम्बर को ब्लू व्हेल गेम का अंतिम एपिसोड देखने को मिलेगा। कांग्रेस ब्लू व्हेल के गेम में फंस गई है।

खेती की जानकारी नहीं

मोदी ने चुटकी लेते हुए लोगों से कहा कि यहां के किसानों को अब आलू की फसल नहीं पैदा करनी पड़ेगी क्योंकि कांग्रेस के नेता आलू की फैक्ट्री लगाने वाले हैं। अब भला बताइए कि जिसे इस बात की जानकारी नहीं है कि आलू खेत में पैदा होता है या फैक्ट्री में। चने का पेड़ होता है या पौधा होता है, वे विकास की क्या बातें करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहने के दौरान वे गर्मी के सीजन में मंत्रियों व सरकारी अधिकारियों के साथ बच्चों को स्कूलों में पढऩे के लिए प्रवेशोत्सव करते थे। ये बच्चे किसके थे? क्या ये अंबानी के बच्चे थे। नहीं, ये गरीबों के बच्चे थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो