scriptCongress: निकाय चुनावों के लिए गुजरात कांग्रेस ने कसी कमर, पूर्व प्रदेश प्रमुखों को सौंपी गई जिम्मेदारी | Congress, Local body election, Gujarat, committees, GPCC, AICC | Patrika News

Congress: निकाय चुनावों के लिए गुजरात कांग्रेस ने कसी कमर, पूर्व प्रदेश प्रमुखों को सौंपी गई जिम्मेदारी

locationअहमदाबादPublished: Dec 26, 2020 11:50:54 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Congress, Local body election, Gujarat, committees, GPCC, AICC

Congress: निकाय चुनावों के लिए गुजरात कांग्रेस ने कसी कमर,  पूर्व प्रदेश प्रमुखों को सौंपी गई जिम्मेदारी

Congress: निकाय चुनावों के लिए गुजरात कांग्रेस ने कसी कमर, पूर्व प्रदेश प्रमुखों को सौंपी गई जिम्मेदारी

अहमदाबाद. एक तरफ जहां सत्तारूढ़ भाजपा गुजरात में स्थानीय निकाय के लिए कमर कस चुकी है वहीं कांग्रेस ने भी इसके लिए तैयारियां आरंभ कर दी है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने राज्य में निकाय चुनावों के साथ-साथ विधानसभा चुनावों के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया है। इन समितियों की जिम्मेदारी पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को सौंपी गई है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन समितियों को मंजूरी दी है। निकाय चुनाव अगले वर्ष फरवरी में होंगे वहीं 2022 में राज्य विधानसभा के चुनाव होंगे।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढ़वाडिया को प्रचार अभियान समिति का अध्यक्ष चुना गया है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री भरत सिंह सोलंकी रणनीति समिति के प्रमुख होंगे वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपक बाबरिया को चुनाव घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चुनाव प्रबंधन समिति का जिम्मा वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ पटेल को सौंपा गया है वहीं मीडिया व पब्लिसिटी समिति का अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री तुषार चौधरी को बनाया गया है। कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष कदीर पीरजादा होंगे।
संयोजन समिति में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के गुजरात प्रभारी राजीव सातव को संजोयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। उनके मातहत गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति (जीपीपीसी) के अध्यक्ष अमित चावड़ा, नेता प्रतिपक्ष परेश धानाणी, जीपीपीसी के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल होंगे। इसके साथ ही इस समिति में 9 विधायकों को भी शामिल किया गया है। इनमें मोहन सिंह राठवा, पुंजा वंश, शैलेष परमार, विक्रम माडम, वीरजी ठुमर, हिम्मत सिंह पटेल, सी जे चावड़ा, लाखा भरवाड़, गयासुद्दीन शेख शामिल हैं। इस समिति में पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर, राजू परमार, सागर रायका, पूर्व विधायक चंद्रिका बेन चुडास्मा, गौरव पंड्या, नरेश रावल, मौलिन वैष्णव, डॉ जीतू पटेल, बालूभाई पटेल व इंद्र विजय सिंह गोहिल भी हैं।
ुगुजरात कांग्रेस के एआईसीसी के गुजरात के सचिव, गुजरात से एआईसीसी के सभी पदाधिकारी, सभी राज्यसभा सांसद व सभी इकाइयों के प्रमुख इस समिति के पदेन सदस्य होंगे।
निकाय चुनाव के तहत छह महानगपालिका, 55 नगरपालिका, 31 जिला पंचायत व 231 तहसील पंचायत के चुनाव होने हैं। ये चुनाव नवम्बर दिसम्बर में होने थे लेकिन कोरोना के चलते इसे तीन महीने आगे बढ़ा दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो