scriptGujarat election 2022: कांग्रेस को गुजरात की जनता का भरोसा जीतना है तो छोडऩी होगी जातिवाद, वोटबैंक की राजनीति: मोदी | Patrika News

Gujarat election 2022: कांग्रेस को गुजरात की जनता का भरोसा जीतना है तो छोडऩी होगी जातिवाद, वोटबैंक की राजनीति: मोदी

locationअहमदाबादPublished: Nov 28, 2022 09:18:21 pm

Congress must shun vote bank politics to win back trust: modi मोदी ने पालीताणा की जनसभा में गिनाए विकास कार्य, नर्मदा के जल, बिजली ने कच्छ-सौराष्ट्र में फैलाई हरियाली

Gujarat election 2022: कांग्रेस को गुजरात की जनता का भरोसा जीतना है तो छोडऩी होगी जातिवाद, वोटबैंक की राजनीति: मोदी

Gujarat election 2022: कांग्रेस को गुजरात की जनता का भरोसा जीतना है तो छोडऩी होगी जातिवाद, वोटबैंक की राजनीति: मोदी

Ahmedabad. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भावनगर जिले के पालीताणा में पहली जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस पर निशाना साधा। सौराष्ट-कच्छ में पहले चरण में चुनाव प्रचार खत्म होने के ठीक एक दिन पहले चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता जब एकजुट हुई तो विभाजनकारी शक्तियों को गुजरात में पैर फैलाने का मौका नहीं मिला। उसके चलते कांग्रेस की गुजरात से विदाई हो गई।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस को गुजरात की जनता का भरोसा जीतना हो तो बांटो और राज करो की नीति, जातिवाद का रंग, संप्रदायवाद का रंग, वोटबैंक की राजनीति छोडऩी पड़ेगी। क्योंकि अब जनता देश को तोडऩे वालों को मदद करने को तैयार नहीं है।
मोदी ने एक बार फिर नर्मदा का पानी, सौनी योजना, सुजलाम-सुफलाम योजना का जिक्र कर कहा कि जिन्होंने कच्छ, गुजरात को 40 साल तक नर्मदा को रोके रखकर प्यासा रखा। ऐसे लोगों के कंधे पर हाथ रखकर कांग्रेस के नेता यात्रा कर रहे हंै। इसे गुजरात सहन नहीं करेगा।

कांग्रेस ने बढ़ाई गांव-शहरों के बीच की खाई

मोदी ने कहा कि गांव को भूलने का काम कांग्रेस ने किया। शहरों और गांवों के बीच खाई बढ़ती जाए ऐसा काम किया। 2014 से पहले कांग्रेस सरकार ने 60 ग्राम पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर डाला था। केन्द्र में भाजपा सरकार आने पर 8 साल में 3 लाख ग्राम पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई है। देश में गांव-गांव 4 लाख कॉमन सर्विस सेंटर बनाए हैं। गुजरात में 14 हजार कॉमन सर्विस सेंटर हैं।

 

Gujarat election 2022: कांग्रेस को गुजरात की जनता का भरोसा जीतना है तो छोडऩी होगी जातिवाद, वोटबैंक की राजनीति: मोदी
गुजरात के विकास के मूल में शांति, एकता, सदभावना

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गुजरात की प्रगति के मूल में एकता है। शांति, सदभावना है। उन्होंने कांग्रेस पर मराठा और गुजरातियों को लड़ाने का काम करने, गुजरात बना तो काठियावाड और गुजरात, कच्छ और गुजरात को लड़ाने का काम करने आरोप लगाया। कांग्रेस ने एक संप्रदाय को दूसरे संप्रदाय से लड़ाने का पाप किया, जिसके चलते गुजरात को बहुत नुकसान उठाना पड़ा। गुजरात के जागरुक लोग यह खेल समझ गए और उन्होंने एकता का रास्ता अपनाया। जिससे एक जमाने में जहां गुजरात में बम धमाके होते थे। आज वह सब बंद हो गए और गुजरात निरंतर विकास कर रहा है।
Gujarat election 2022: कांग्रेस को गुजरात की जनता का भरोसा जीतना है तो छोडऩी होगी जातिवाद, वोटबैंक की राजनीति: मोदी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो