script

राहुल गांधी गुजरात में कल से करेंगे चुनाव प्रचार का आगाज

locationअहमदाबादPublished: Apr 13, 2019 10:49:33 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

प्रियंका गांधी की अम्बाजी व सोमनाथ में करेंगी दर्शन

Gujarat congress

राहुल गांधी गुजरात में कल से करेंगे चुनाव प्रचार का आगाज

अहमदाबाद. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार से गुजरात में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। वे अमरेली जिले के राजुला में रैली को संबोधित करेंगे, जिसमें भावनगर, जूनागढ़ और अमरेली के संसदीय क्षेत्रों के मतदाताओं को रिझाएंगे। बाद में राहुल गांधी 18 अप्रेल को सौराष्ट्र में सभाओं को संबोधित करेंगे, जिसमें सोमनाथ मंदिर में दर्शन के बाद केशोद या पोरबंदर में रैली करेंगी। राहुल गांधी 20 अप्रेल को फिर से दौरा होगा, जिसमें वे बारडोली, दाहोद, पाटण में रैलियों को संबोधित करेंगी।
वहीं आदिवासियों मतदाताओं को रिझाने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अम्बाजी और सोमनाथ में दर्शन करेंगी। बाद में वे रैली या रोड शो कर सकती हैं। वहीं भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोतसिंह सिद्धू भी 16 अप्रेल को चार चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वे साबरकांठा के मोडासा, गांधीनगर के अलावा दो अन्य स्थानों पर रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले शत्रुघ्न सिन्हा, उर्मिला मांतोडकर समेत स्टार प्रचार रैलियां करेंगे। कांग्रेस के अन्य स्टार प्रचारक अभिनेत्री उर्मिला मांतोडकर, नगमा मोरारजी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी अगले सप्ताह बाद चुनाव प्रचार में ताकत झोंकेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो