scriptपहली बार मतदान करने वालों को सम्मानित कर कांग्रेस ने किया याद | Congress remebered of voters who voted first time | Patrika News

पहली बार मतदान करने वालों को सम्मानित कर कांग्रेस ने किया याद

locationअहमदाबादPublished: May 21, 2019 10:32:48 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

महिला प्रतिनिधियों का भी किया सम्मान

Gujarat congress

पहली बार मतदान करने वालों को सम्मानित कर कांग्रेस ने किया याद

अहमदाबाद. 18 वर्ष की आयु में पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं और स्थानीय स्वराज संस्था की निर्वाचित महिला जन प्रतिनिधियों को सम्मानित कर गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया। इससे पूर्व कांग्रेसी नेताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
पालडी स्थित कांग्रेस मुख्यालय में गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने युवाओं और महिलाओं को संबोधित कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भारत में 18 वर्ष की आयु में मत का अधिकार देकर युवा भारत के निर्माण के लिए लोकतंत्र को मजबूती दी। राजीव गांधी के ही कार्यकाल में देश में कम्प्यूटर क्रांति, सूचना तकनीक क्रांति और टेली कम्युनिकेशन क्रांति लागू की गई। इसका फायदा भी देशवासियों को मिल रहा है।
चावड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों ने कम्प्यूटर का विरोध किया था और अब मौजूदा प्रधानमंत्री डिजिटल इंडिया की बातें कर श्रेय लेने की कोशिश रहे हैं। देश में आर्थिक क्रांति की शुरुआत राजीव गांधी ने ही की थी।
गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि राजीव गांधी के मुकाबले भाजपा में एक भी नेता नहीं है। वे स्वच्छ छवि वाले थे। उन्होंने हमेशा देशहित की बातें की और देश के लिए शहीद हुए। देश में पंचायत, तहसील पंचायत, जिला पंचायत, नगरपालिका और महानगरपालिका में महिलाओं को 33 फीसदी प्रतिनिधित्व दिया।
इतिहासविद् प्रोफेसर हरिभाई देसाई ने कहा कि जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे उससमय ही नर्मदा बांध के पर्यावरण की मंजूरी दी गई। सभी अड़चनों को दूर कर नर्मदा बांध का अधूरे कार्य को गति दी गई। उन्होंने कई व्यंग्य लेखकों पर प्रहार करते कहा कि तथ्यों को दरकिनार कर एक विचाराधारा के लिए देश की जनता को गुमराह कर आधारविहीन इतिहास बना रहे हैं। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की मंत्री सोनल पटेल, विधायक शैलेष परमार, विधायक हिम्मतसिंहपटेल, समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस के नेता चेतनभाई रावल ने स्वागत भाषण किया। महानगरपालिका में विपक्ष के नेता दिनेशशर्मा ने आभार जताया। गुजरात कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मनीष दोशी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो