अहमदाबाद

बेहतर परिणाम हासिल करेगी कांग्रेस: सातव

‘कांग्रेस का सकारात्मक , भाजपा का नकारात्मक प्रचारÓ

अहमदाबादApr 21, 2019 / 09:03 pm

Pushpendra Rajput

बेहतर परिणाम हासिल करेगी कांग्रेस: सातव

अहमदाबाद. गुजरात में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी। सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। कांग्रेस की सरकार भी बनेगी। गुजरात में जनता का काफी समर्थन मिला। गुजरात कांग्रेस के प्रभारी राजीव सातव रविवार को पालडी स्थित कांग्रेस मुख्यालय में संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते कहा कि वर्ष 2014 में भाजपा ने आश्वासन दिए थे लेकिन कुछ भी नहीं किया। पिछले पांच वर्षों में महंगाई बढ़ी है। सिलैण्डर एक हजार रुपए तक पहुंच गया। चुनाव प्रचार में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शत्रुघ्नसिन्हा और नवजोत सिद्धू समेत स्टार प्रचारकों भी जनता के बीच गए। गुजरात की जनता का अपार समर्थन मिला है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह अच्छा हो कि वह वोट में तब्दील हो।
गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद से 182 विधानसभा, 26 लोकसभा क्षेत्रों और घर-घर चुनाव प्रचार किया गया। कांग्रेस ने सकारात्मक और भाजपा ने नकारात्मक प्रचार किया। भाजपा के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंंने नोटबंदी, कालधन लाने, समेत मुद्दों को लेकर भाजपा को घेरा। नोटबंदी और जीएसटी से लोगों को रोजगार खोना पड़ा।
विधायक अल्पेश ठाकोर को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में चावड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने अल्पेश ठाकोर को काफी अहमियत दी। कई अहम जिम्मेदारियां दीं, जो बहुत ही कम लोगों की ऐसी जिम्मेदारी मिलती हैं। व्यक्तिगत विचार किसी भी राजनीतिक दल को बर्दाश्त नहीं होगा। अल्पेश ठाकोर कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर जीते हैं। वहां के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनके लिए मेहनत की है। उनका विधायक पद रद्द करने की प्रक्रिया चल रही है।

Home / Ahmedabad / बेहतर परिणाम हासिल करेगी कांग्रेस: सातव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.