script

उप मुख्यमंत्री पर चप्पल फेंकने का आरोपी कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

locationअहमदाबादPublished: Oct 29, 2020 12:47:31 am

Submitted by:

Rajesh Bhatnagar

वडोदरा जिले की करजण विधानसभा सीट के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अक्षय पटेल के समर्थन में कारोली गांव में सोमवार को बैठक के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत करते समय

उप मुख्यमंत्री पर चप्पल फेंकने का आरोपी कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

उप मुख्यमंत्री पर चप्पल फेंकने का आरोपी कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

वडोदरा. जिले की करजण विधानसभा सीट के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अक्षय पटेल के समर्थन में कारोली गांव में सोमवार को बैठक के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत करते समय उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल पर चप्पल फेंकने के आरोपी कांग्रेस कार्यकर्ता को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
वडोदरा जिले के जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुधीरकुमार देसाई ने मंगलवार देर रात को संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिनोर निवासी रश्मिन जशभाई पटेल से पूछताछ की गई है। चप्पल फेंकने के बारे में उसके मोबाइल फोन में अमित पंड्या नामक युवक से बातचीत का संदिग्ध ऑडियो क्लिप मिलने पर उसकी जांच की जा रही है।
उप मुख्यमंत्री पर चप्पल फेंकने की वारदात के बाद जिला पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) की टीम ने वीडियो फुटेज, मुखबिरों व तकनीकी स्टाफ की मदद से रश्मिन पटेल को गिरफ्तार किया। देसाई के अनुसार रश्मिन पटेल ने अमित पंड्या के साथ टेलिफोनिक बातचीत कर कहा था कि जूता फेंकने की योजना सफल हो गई है। उसके लोगों की ओर से जूता फेंका गया है और इस बारे में आयोजन करना है। देसाई के अनुसार बातचीत से लगता है कि जूता फेंकने वाला रश्मिन पटेल कांग्रेस कार्यकर्ता है।
वडोदरा जिला पुलिस की एलसीबी के निरीक्षक डी.बी. वाला के अनुसार रश्मिन पटेल पहले भाजपा में ही था और करीब पांच वर्षों से वह कांग्रेस में जुड़ गया था, यह तय है कि फिलहाल वह कांग्रेस कार्यकर्ता है। रश्मिन पटेल की ओर से उसके साथी से चप्पल फिंकवाने के बारे में फिलहाल जवाब नहीं दे रहा।
पहले भाजपा कार्यकर्ता था – दिलुभा

वडोदरा जिला भाजपा अध्यक्ष दिलुभा चुडासमा के अनुसार रश्मिन पटेल पहले भाजपा कार्यकर्ता था, वर्तमान के बारे में उन्हें पता नहीं है।

तहसील पंचायत का सदस्य था : चंद्रवदन
शिनोर तहसील भाजपा अध्यक्ष चंद्रवदन पटेल के अनुसार रश्मिन पटेल पूर्व में शिनोर तहसील पंचायत का सदस्य था। हाल ही संगठन पर्व ेके दौरान उसने कार्यकर्ता के तौर पर फार्म भरा था। अन्य पार्टी से जुडऩे या निलंबित किए जाने के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
कांग्रेस कार्यकर्ता होने का पता नहीं : सागर

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर ब्रह्मभट्ट ने उप मुख्यमंत्री पर चप्पल फेंकने की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे तत्त्वों को समर्थन नहीं देते। चप्पल फेंकने के षडयंत्र में पकड़ा गया रश्मिन पटेल कांग्रेस कार्यकर्ता है या नहीं, इस बारे में उन्हें पता नहीं है लेकिन यह तय है कि पहले भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता था।

ट्रेंडिंग वीडियो