scriptकाले कपड़े पहन व गले में फंदा लगाकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन | Congress worker demonstraton wear with black cloths | Patrika News

काले कपड़े पहन व गले में फंदा लगाकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

locationअहमदाबादPublished: Dec 31, 2018 10:24:34 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

वीएस बचाओ या फांसी दो के लगाए नारे

congress

काले कपड़े पहन व गले में फंदा लगाकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

अहमदाबाद. अहमदाबाद शहर कांग्रेस समिति के बैनर तले कांग्रेसी विधायक और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन का नया तरीका अपनाया। उन्होंने गले में फंदा लगाकर और काले पहनकर लालदरवाजा में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने कांग्रेसी विधायकों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। हालांकि बाद में उनको रिहा कर दिया गया। इससे पूर्व कांग्रेसी कार्यकर्ता लालदरबाजा स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए थे।
पिछले दिनों वी.एस. हॉस्पिटल बचाने की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले कांग्रेसी विधायकों और कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद महानगरपालिका में तोडफ़ोड़ की थी। इसके चलते महानगरपालिका प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। इस मुद्दे को लेकर शहर कांग्रेस समिति के बैनर तले सोमवार को शहर अध्यक्ष शशिकांत पटेल, विधायक इमरान खेड़ावाला, ग्यासुद्दीन शेख और महानगरपालिका में कांग्रेस के नेता दिनेश शर्मा कार्यकर्ता समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गले में फंदा लगाकर और काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी नेता और महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों हाथों में ‘वीएच बचाओ नहीं तो फांसी दोÓ के नारे लगाए। बाद में उनको शाहीबाग स्थित पुलिस हेड क्वार्टर ले जाया गया, जहां शाम चार बजे सभी को रिहा कर दिया।
दरियापुर के विधायक ग्यासुद्दीन शेख ने कहा कि शहर कांग्रेस कार्यालय के निकट जब कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता एकत्रित हुए थे तभी पुलिस ने उनसे जबरदस्ती की थी और पुलिस वैन में बिठा दिया। उन्होंने कहा कि आंदोलन की सफलता से घबराई भाजपा ने आंदोलन को खत्म करने के लिए कांग्रेसी नेताओं पर फर्जी मामले दायर किए गए हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं हैं। गरीबों के लिए संघर्ष करने को तैयार हैं। पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी नेता और महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों हाथों में ‘वीएच बचाओ नहीं तो फांसी दोÓ के नारे लगाए। बाद में उनको शाहीबाग स्थित पुलिस हेड क्वार्टर ले जाया गया, जहां शाम चार बजे सभी को रिहा कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो