scriptअब कांग्रेस कार्यकारिणी कमेटी की बैठक 28 को | Congress working commitee meeting on 28 in Ahmedabad | Patrika News

अब कांग्रेस कार्यकारिणी कमेटी की बैठक 28 को

locationअहमदाबादPublished: Feb 16, 2019 10:46:33 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

मनमोहन सिंह, सोनिया, राहुल व प्रियंका आएंगे

congress

अब कांग्रेस कार्यकारिणी कमेटी की बैठक 28 को

अहमदाबाद. अब कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक 28 को होगी। यह बैठक संभवत: गांधीनगर के अडालज में होगी। इससे पूर्व यह बैठक 26 फरवरी को होनी थी। इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शिरकत करेंगे। वर्ष 1960 के बाद कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक गुजरात में हो रही है।
बैठक में लोकसभा चुनाव तैयारियों की प्रगति की समीक्षा के साथ देश की मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा होगी। आमतौर यह बैठक दिल्ली में होती रही हैं, लेकिन गुजरात में पार्टी की स्थिति को और मजबूत बनाने की दिशा में बेहतर कदम माना जा रहा है। बैठक में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रह सकती हैं। प्रियंका गांधी ने हाल ही में कांग्रेस की महासचिव के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी नियुक्त किया गया है। अगले माह लोकसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। इसके चलते यह बैठक अहम मानी जा रही है।
उधर, लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में गुजरात और देश की जनता की सस्याओं पर चर्चा की जाएगी। काफी समय बाद कांग्रेस का नेतृत्व गुजरात आ रहा है। गुजरात में मजबूती देने के लिए राहुल गांधी कार्यकारिणी की बैठक करेंगे। इसके अलावा जनसंकल्प रैली भी होगी। चुनावी की तैयारियों को लेकर मार्गदर्शन भी करेंगे। बैठक से पूर्व गांधी आश्रम में प्रार्थना सभा होगी। उन्होंने कहा कि जनता का काम करने वाली सरकार बनाने का गुजरात आतुर है। परिवर्तन की लहर चल रही है। उधर, शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें सीनियर नेताओं के साथ लोकसभा प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही चुनावी रणनीति पर भी मंथन किया गया। शीघ्र ही लोकसभा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो