अहमदाबाद

गुजरात में कोरोना से 19 की मौत, 16617 नए मरीज

चार दिन बाद 20 हजार से कम हुए नए केस
कुल केस 10.62 लाख से अधिक

अहमदाबादJan 23, 2022 / 09:19 pm

Omprakash Sharma

गुजरात में कोरोना से 19 की मौत, 16617 नए मरीज

अहमदाबाद. गुजरात में रविवार को पूरे हुए 24 घंटे में कोरोना महामारी के कारण और 19 लोगों ने जान गंवा दी। जबकि नए 16617 मरीज सामने आए हैं। इसके साथ कुल मामले 1062555 हो गए हैं और मृतकों की संख्या भी 10249 हो गई है। लगातार चार दिन तक नए 20 हजार मामलों के बाद रविवार को यह संख्या कम हुई है।
राज्य में रविवार को कोरोना के कारण अहमदाबाद शहर में सबसे अधिक छह लोगों की मौत हुई। जबकि सूरत जिले में चार (शहर में दो) मरीजों की मौत हुई है। वलसाड जिले में तीन, बनासकांठा में दो, नवसारी, दाहोद, भावनगर और महेसाणा में एक-एक मरीज ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण कुल 10249 लोगों की मौत हो चुकी है।
प्रदेश में जो नए मामले सामने आए हैं उनमें भी सबसे अधिक 6277 अहमदाबाद जिले के हैं। इनमें 6191 शहर के हैं। अधिक मरीजों के मामले में वडोदरा दूसरे स्थान पर है। इस जिले में रविवार को कुल सामने आए 3655 मामलों में से शहर के 2876 है। सूरत जिले में 2151 मरीजों में से 1512, राजकोट जिले में 621 में से 410, गांधीनगर में 601 में से 398 तथा भावनगर में 428 में से 399 नए मरीज शहर के हैं। जबकि आणंद जिले में 291, भरुच में 269, महेसाणा में 266, वलसाड में 246 तथा पाटण में 213 मरीजों की पुष्टि हुई है। अन्य जिलों में 200 से कम नए मरीज सामने आए हैं। रविवार को कुल 16617 मामलों के साथ अब तक 10623555 मामले हो गए हैं।
वेंटिलेटर पर 250 के पार मरीज

राज्य में तेजी से फैल रही महामारी के कारण एक्टिव मरीज भी बढऩे लगे हैं। रविवार को कुल 134837 एक्टिव मामलों में से 258 वेंटिलेटर पर उपचाराधीन रहे। जबकि 134579 की हालत स्थिर रही।
रिकवरी रेट 86.35 फीसदी

कोरोना के डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की तुलना में नए केस लगातार बढ़ रहे हैं। जिससे रिकवरी रेट में भी तेजी से गिरावट आई। 24 घंटे में कुल 11636 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इस महामारी को मात देने वालों की संख्या 917469 हो गई है। हाल में रिकवरी रेट 86.35 फीसदी रह गई है।
1.16 को लगे वैक्सीन के डोज

राज्य के विविध भागों में रविवार को कोरोना वैक्सीन के कुल 116936 डोज दिए गए। इनमें से प्रिकॉशन डोज लेने वालों की संख्या 17424 और किशोर वर्ग को लगाए गए डोज की संख्या 11598 थी। अब तक प्रदेश में वैक्सीन के कुल डोज की संख्या 9.53 करोड़ से अधिक हो गई है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.