गुजरात में शुक्रवार को 4.22 लाख से अधिक लोगों ने कोरोना की वैक्सीन ली। जिससे अब तक राज्य में वैक्सीन के कुल डोज की संख्या 73754301 (7.37 करोड़ से अधिक) हो गई है। शुक्रवार को वैक्सीन लेने वालों में सबसे अधिक 18 से 45 आयु वर्ग के हैं। एक दिन में इस वर्ग के 3.20 लाख से अधिक लोगों ने पहले और दूसरे डोज की वैक्सीन ली।