scriptसिविल अस्पताल में मानवता शर्मशार: कोरोना मरीजों की मौत के बाद शरीर से चोरी हो रहे आभूषण | Corona, Ahmedabad civil hospital, jewelry theft on dead body, | Patrika News

सिविल अस्पताल में मानवता शर्मशार: कोरोना मरीजों की मौत के बाद शरीर से चोरी हो रहे आभूषण

locationअहमदाबादPublished: Apr 12, 2021 11:41:05 pm

Corona, Ahmedabad civil hospital, jewelry theft on dead body, शाहीबाग थाने में मृतक के एक परिजन ने दर्ज कराई प्राथमिकी, एक अन्य मृतक महिला के पुत्र ने भी दी लिखित शिकायत, राजकोट में भी ऐसी ही एक घटना आई है सामने

सिविल अस्पताल में मानवता शर्मशार: कोरोना मरीजों की मौत के बाद शरीर से चोरी हो रहे आभूषण

सिविल अस्पताल में मानवता शर्मशार: कोरोना मरीजों की मौत के बाद शरीर से चोरी हो रहे आभूषण

अहमदाबाद. कोरोना महामारी के बीच अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में मानवता को शर्मशार करने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। लोग कोरोना महामारी से परेशान हैं। ऐसे में भी कुछ लोग चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। कोरोना के चलते जान गंवाने वाली महिलाओं के शरीर से सोने के आभूषणों की चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। सिविल अस्पताल में ऐसी एक नहीं बल्कि दो घटनाएं सामने आई हैं। एक में तो प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है, जबकि दूसरी घटना में लिखित में शिकायत मृतका के पुत्र ने शाहीबाग पुलिस को सौंपी है।
शाहीबाग पुलिस के अनुसार मणिनगर में पुनित आश्रम के पास वकीलवाडी निवासी राजेन्द्र राधाणी ने रविवार को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने कहा है कि उनकी मां की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर उन्होंने उनकी मां को सिविल अस्पताल की कोरोना डेजिग्नेटेड 12०० बेड की हॉस्पिटल में 9 अप्रेल को भर्ती कराया था। 11 अप्रेल सुबह साढ़े चार बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत होने के बाद किसी व्यक्ति ने उनके हाथों से सोने के दो कंगन की चोरी कर ली, जिसकी कीमत करीब एक लाख ६० हजार रुपए है।
ऐसी ही एक दूसरी घटना भी सिविल अस्पताल में ही सामने आई है। जिसमें नरोडा निवासी जीतेन डावरा ने रविवार को ही शाहीबाग पुलिस में लिखित में शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी मां गीताबेन डावरा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सात अप्रेल को उन्होंने सिविल अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया था। 11 अप्रेल सुबह करीब चार बजे उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि उनकी मां के दोनों कान में कुंडल (कड़ी) और नाक में नथनी होने की बात कही लेकिन उनकी मांग की मौत के बाद जब उनका शव उन्हें सौंपा गया तो उनके एक ही कान में कुंडल (कड़ी) मिला। नथनी और एक कुंडल गायब था। इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल के रजिस्टर के अंदर उनकी मां के नाम का पंजीकरण तक नहीं किया गया है। उन्हें लगता है कि शायद चोरी करने के इरादे से ही ऐसा किया गया है। किसी दूसरे के साथ ऐसा ना हो इसके लिए उन्होंने इस बाबत शाहीबाग पुलिस में लिखित में शिकायत दी है।
राजकोट में भी एक ऐसी ही घटना सामने आई है। जिसमें कोरोना मृतक के शरीब से आभूषणों की चोरी हुई है।
सीएम ने कहा ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं, होगी कड़ी कार्रवाई
रविवार को ही पाटण पहुंचे मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से संवाददाताओं ने इस बारे में सवाल पूछा था। जिस पर सीएम ने कहा कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगीं। ऐसी कोई शिकायत मिलती है। चाहे मीडिया के जरिए ही क्यों नहीं मिले उसे ध्यान में लेकर उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो