प्रदेश में शुक्रवार को पूरे हुए 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में कमी आई है। एक दिन में 12131 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे अधिक अहमदाबाद जिले में 4124 (शहर में 4046) हैं। वडोदरा जिले में सामने आए 2517 में से 1999 शहर के हैं। राजकोट में 1213 में से 958, सूरत में 1017 में से 628, गांधीनगर में 399 में से 271, जामनगर में 269 में से 176 और जूनागढ़ जिले में 84 में से 36 मरीज शहर के हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल मामले बढक़र 1132791 हो गए हैं।
एक्टिव केस भी हुए कम
एक्टिव केस भी हुए कम
राज्य में कोरोना के केस कम होने के कारण शुक्रवार को एक्टिव केस भी कम हुए हैं। अब राज्य के सभी जगहों पर कुल 107915 एक्टिव मरीज रह गए हैं। इनमें से 297 वेंंटिलेटर पर हैं जबकि 107618 की हालत स्थिर है।
तेजी से बढ़ी है रिकवरी रेट
तेजी से बढ़ी है रिकवरी रेट
कोरोना की रिकवरी रेट भी पिछले तीन दिनों से तेजी से बढ़ी है। शुक्रवार को यह दर 89.56 फीसदी हो गई है जो पिछले दिनों 86 फीसदी के आसपास तक पहुंच गई थी।