scriptऑक्सीजन की दिन-रात आपूर्ति में जुटी ‘टीम सेवा यज्ञ’ | corona, oxygen help, team seva yagya, Ahmedabad city, Gujarat, | Patrika News

ऑक्सीजन की दिन-रात आपूर्ति में जुटी ‘टीम सेवा यज्ञ’

locationअहमदाबादPublished: May 08, 2021 04:33:11 pm

corona, oxygen help, team seva yagya, Ahmedabad city, Gujarat, ….ताकि प्राणवायु की कमी से न जाएं प्राण, २० दिनों से जरूरतमंदों को फ्री में कर रहे आपूर्ति

ऑक्सीजन की दिन-रात आपूर्ति में जुटी 'टीम सेवा यज्ञ'

ऑक्सीजन की दिन-रात आपूर्ति में जुटी ‘टीम सेवा यज्ञ’

अहमदाबाद. कोरोना महामारी के इस दौर में कुछ लोग मुनाफाखोरी में लगे हैं। ऐसे में शहर के युवाओं की एक टीम ऐसी भी है, जो दिन-रात जरूरतमंदों को ऑक्सीजन की नि:शुल्क आपूर्ति करने में जुटी है।
ये टीम है ‘टीम सेवा यज्ञ’ जो बीते करीब २० दिनों से सोशल मीडिया के जरिए मदद मांगने वाले जरूरतमंद मरीजों की सांसें ऑक्सीजन की कमी के चलते थमने नहीं दे रहे हैं। जरूरत पडऩे पर ऑक्सीजन देने के लिए जरूरी फ्लो मीटर व मास्क सहित के उपकरण भी उपलब्ध कराते हैं।
इसकी शुरूआत टीम के लीडर जुबिन आशरा ने की। जुबिन बताते हैं कि उन्होंने देखा कि महामारी के दौर में ऑक्सीजन की कमी जानलेवा बन रही है। ऐसे में उन्हें ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का विचार आया। उद्देश्य यही कि जरूरतमंद मरीज की ऑक्सीजन की कमी से जान नहीं जानी चाहिए। कुछ नजदीकी मित्रों के जरिए इसकी शुरुआत की। पहले कच्छ फिर भावनगर से करीब २०० ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदे। फ्लोमीटर भी खरीदे। सोशल मीडिया के माध्यम से व यूं ही मोबाइल पर संपर्क करने वाले जरूरमंदों को मुफ्त में ऑक्सीजन देने की शुरूआत की। कई लोगों को तो पकवान चार रास्ते के पास स्थित उनके कार्यालय पर खुद ही ऑक्सीजन लगाकर उन्हें अस्पताल तक भेजने की व्यवस्था की। सेवा के इस कार्य में उनके कई युवा साथियों का और अन्य लोगों का भी साथ मिल रहा है, जिससे आज भी दिन-रात यह सेवा यज्ञ चल रहा है। कई अस्पतालों तक को जरूरत पडऩे पर ऑक्सीजन दी है। संतोष इस बात का उनसे जो बन रहा है वह कर रहे हैं, कुछ लोगों की कम से कम ऑक्सीजन की कमी के चलते सांस नहीं टूटने दे रहे।
आशरा बताते हैं कि गनीमत है कि अब केस भी कम हो रहे हैं और ऑक्सीजन की जरूरत भी। पहले जहां दिन में १५०-२०० सिलेंडर उनकी टीम उपलब्ध कराती थी आज वह दैनिक घटकर १५-२० ही रह गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो