scriptमरीजों को बांधी पंचतत्व की राखी | Corona patient, Covid Hospital, Ahmedabad, panch tatva Rakhi | Patrika News

मरीजों को बांधी पंचतत्व की राखी

locationअहमदाबादPublished: Aug 03, 2020 11:42:19 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

सिविल अस्पताल की महिला कर्मियों नेमरीजों को बांधी पंचतत्व की राखी

मरीजों को बांधी पंचतत्व की राखी

मरीजों को बांधी पंचतत्व की राखी

अहमदाबाद. शहर के सिविल अस्पताल में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह से मनाया गया। अस्पताल की महिला कर्मियों ने मरीजों को पंचत्व से बनी राखियां मरीजों को बांधी।अस्पताल के 1200 बेड वाले परिसर में इस तरह की राखी बांधने का सिलसिला पूरे दिन चला।
अस्पताल में कोरोना के मरीजों को एलोपैथी के अलावा आयुर्वेदिक उपचार पद्धति की जा रही है। रक्षाबंधन के उद्देश्य से महिला कमियों ने दूब, कपड़ा, चावल, चंदन, सरसों का उपयोग कर राखी बनाई गईं हैं। यह राखी स्वदेशी तरह से बनाई गई है। आयुर्वेद में इसके कई लाभ बताए गए हैं। ऐसा माना जाता है कि घास (दूब) को एक जगह उगाए जाने पर वह चारों और फैलती है। इस दूब से यहां आशय है कि भाई की वंश और पुण्य भी दूब की तरह फैले। इसी तरह से चावल चंदन आदि के महत्व को ध्यान में रखकर यह पंचतत्व की राखी बनाई गई है। इसका उद्देश्य भाइयों के जीवन में नई
ऊर्जा लाना है। नर्स के रूप मं कार्यरत महिलाओं ने व अन्य महिला कर्मियों ने कोरोना के सामने योद्धा का काम कर रहे चिकित्सक व अन्य स्टाफ के भी राखी बांधी।
सिविल अस्पताल में 1200 भाइयों को बांधी राखी
सिविल अस्पताल परिसर में लगभग छह सौ मरीजों के साथ साथ अन्य स्टाफ के सदस्यों समेत करीब 1200 लोगों को राखी बांधी गईं। सभी भाइयों को मिठाई खिलाकर तिलक भी लगाया गया। इस पर्व के मौके पर सभी लोग भाव विहोर हो गए। इन मरीजों में कई ऐसे भी थे जिनकी बहनें नहीं हैं। ऐसे मरीज काफी खुश दिखाई दिए। इस कार्यक्रम में कोडि अस्पताल के एसओडी डॉ. एम.एम. प्रभाकर. सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जे.पी. मोदी, नर्सिंग अधीक्षक बाबू प्रजापति व अन्य चिकित्सा कर्मचारी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो