कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 175 पहुंची, अहमदाबाद में सर्वाधिक 83 इसके साथ ही गुजरात में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 175 हो गई है। इनमें सबसे अधिक 83 मरीज अहमदाबाद के हैं। मंगलवार को एक ही दिन में अहमदाबाद में 19 मरीजों की पुष्टि हुई है। जो शहर में अब तक का सर्वाधिक है। इन्हें शहर के सिविल अस्पताल और मनपा संचालित एसवीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।