scriptCorona virus: राजकोट में दो और पॉजिटिव मामले | Corona virus, Rajkot, 2 more positive case, Gujarat | Patrika News

Corona virus: राजकोट में दो और पॉजिटिव मामले

locationअहमदाबादPublished: Apr 09, 2020 10:20:52 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Corona virus, Rajkot, 2 more positive case, Gujarat

Corona virus: राजकोट में दो और पॉजिटिव मामले

Corona virus: राजकोट में दो और पॉजिटिव मामले

राजकोट. राजकोट में गुरुवार को दो और पॉजिटिव मामले पाए गए। ये दोनों महिलाएं हैं। इनमें से एक 65 वर्ष की महिला है जबकि दूसरी 35 वर्ष की महिला है। ये दोनों जंगलेश्वर इलाके के बताए जाते हैं। यहीं पर राजकोट का पहला कोरोना ग्रस्त मरीज पाया गया था।
राजकोट के जंगलेश्वर इलाके से 66 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई वहीं 63 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। एक की रिपोर्ट आना बाकी है। इसके साथ ही राजकोट में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। इनमें 4 स्वस्थ हो चुके हैं।
राजकोट में मंगलवार को जंगलेश्वर इलाके से ही एक और कोरोना पॉजिटिव मामला आने के बाद राजकोट महानगरपालिका की ओर से युद्ध स्तर पर एक्शन लेना शुरु कर दिया है।
महानगरपालिका आयुक्त उदित अग्रवाल ने बताया कि जंगलेश्वर इलाके में रहने वाली 35 वर्षीया महिला और महिला की पड़ोसी 65 वर्षीय महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो