script

Coronavirus: गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बदरूद्दीन शेख की कोरोना से मौत

locationअहमदाबादPublished: Apr 26, 2020 11:56:44 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Coronavirus, Badruddin Shaikh, Gujarat, Congress,

Coronavirus: गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ  नेता बदरूद्दीन शेख की कोरोना से मौत

Coronavirus: गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बदरूद्दीन शेख की कोरोना से मौत

अहमदाबाद. गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बदरूद्दीन शेख (68) की कोरोना से मौत हो गई। महानगरपालिका संचालित एसवीपी अस्पताल में उनका निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से इस अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे।
अहमदाबाद के दाणीलीमडा इलाके से पार्षद शेख को कुछ ही दिनों पहले कोरोना के लक्षण दिखने पर पहले होम क्वारन्टाइन किया गया था। फिर उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें एसवीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में दाखिल किए जाने के दूसरे दिन से ही वे वेंटिलेटर पर थे। करीब एक सप्ताह तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद शेख की रविवार रात मौत हो गई।
13 सितम्बर 1952 को अहमदाबा में जन्मे शेख वर्ष 1995 से पार्षद चुने जाते रहे थे। महानगरपालिका में विपक्ष के नेता रह चुके शेख पार्टी में लोकप्रिय व कर्मठ चेहरा माने जाते थे। मनपा स्थायी समिति के अध्यक्ष शेख प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भी थे। प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने शहर के एच के आट्र्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। फिर उन्होंने एल ए शाह लॉ कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।

वे गुजरात प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव के पद पर भी कार्यरत थे।

ट्रेंडिंग वीडियो