उधर एक और कांग्रेस विधायक ललित वसोया ने भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि धोराजी में अब तक कुल 67 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। प्रतिदिन 30 नमूने लिए जाते रहे हैं। लेकिन अधिकारियों के दौरे के बाद अब सिर्फ 4 से 10 नमूने ही लिए जा रहे हैं। लोगों की टेस्टिंग नहीं की जा रही है।
जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 568 हो चुकी है जो सौराष्ट्र में सर्वाधिक है।