scriptCoronavirus: पोरबंदर में नौसेना के आठ जवानों को कोरोना | Coronavirus, Porbander, Indian navy, Gujarat | Patrika News

Coronavirus: पोरबंदर में नौसेना के आठ जवानों को कोरोना

locationअहमदाबादPublished: Jun 03, 2020 07:21:23 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Coronavirus, Porbander, Indian navy, Gujarat

Coronavirus: पोरबंदर में नौसेना के आठ जवानों को कोरोना

Coronavirus: पोरबंदर में नौसेना के आठ जवानों को कोरोना

राजकोट. मुंंबई से पोरबंदर आए भारतीय नौ सेना के 8 जवानों को कोरोना संक्रमण की खबर है। मंगलवार नौ सेना के 7 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब बुधवार को भी एक अन्य जवान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इस तरह अब कुल नौ सेना के 8 जवानों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
पोरबंदर जिले में मंगलवार को कोरोना शंकास्पद के कुल 56 लोगों के नमूने सरकारी भावसिंह जी अस्पताल में लिए गए। नमूने की जांच के लिए इसे जामनगर भेजा गया। इनमें 47 की रिपोर्ट नेगेटिव आई जबकि इन आठ जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं एक अन्य केस में दूसरी बार नमूना लेकर जांच के लिए जामनगर भेजा गया है। ग्रीन जोन में अब तक शामिल पोरबंदर जिले मेंं इन दिनों पॉजिटिव मामलों की संख्या बढऩे लगी है। अब तक जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या १२ हो चुकी है।

सौराष्ट्र में सबसे ज्यादा 126 कोरोना पॉजिटिव भावनगर जिले में हैं। राजकोट में 115, बोटाद में 59, गिर सोमनाथ में 45, सुरेन्द्रनगर में 41, जूनागढ़ में 30, अमरेली में 10 और मोरबी में 2 मामले सामने आए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो