उधर शनिवार को शहर के रैया चौराहे के निकट एक व्यक्ति के कोरोना ग्रस्त होने का पता चला। वहीं भगवतीपरा की महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई। गांधीग्राम में रहने वाले 60 वर्षीय पुरुष 10 दिन पहले अहमदाबाद से लौटे थे। लक्षण दिखने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद नमूना लिया गया जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इस कारण आसपास 17 घर के 73 लोगों को क्वारन्टाइन किया गया है। इनमें से पांच लोगों को समरस होस्टल में दाखिल किया गया है। इस तरह अब शहर में कोरोना के कुल 88 मामले सामने आए हैं वहीं तीन की मौत हो चुकी है। फिलहाल 8 उपचाराधीन हैं।