scriptईद के दिन नहीं हो गोधरा नपा के अध्यक्ष का चुनाव | Corporator urge for no election on Eid, Guj HC issued notice | Patrika News

ईद के दिन नहीं हो गोधरा नपा के अध्यक्ष का चुनाव

locationअहमदाबादPublished: Jun 14, 2018 04:41:45 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-राज्य सरकार सहित प्रतिवादियों को नोटिस

Corporator urge for no election on Eid, Guj HC issued notice

ईद के दिन नहीं हो गोधरा नपा के अध्यक्ष का चुनाव

अहमदाबाद. रमजान ईद के संभवत: शुक्रवार को होने की स्थिति में गोधरा नगरपालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव इस दिन नहीं कराए जाने का मामला गुजरात उच्च न्यायालय पहुंचा है।
महमूद हनीफ अहमद सईद कलंदर की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि 15 जून को मुसलमानों का सबसे बड़ा पर्व ईद है और त्यौहार होने के कारण मुस्लिम पार्षद मत नहीं दे सकेंगे। इन परिस्थितियों में भाजपा के पक्ष में परिणाम आ सकता है। इस कारण नगरपालिका के अध्यक्ष का चुनाव इस दिन नहीं कराया जाए। चुनाव के लिए अधिसूचना रद्द कर दी जाए और चुनाव का आयोजन 17 से 22 जून के बीच कराया जाए।
इस याचिका पर न्यायाधीश एस. आर. ब्रह्मभट्ट व न्यायाधीश ए. जी. उरेजी की खंडपीठ ने राज्य सरकार सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है।
मामले के अनुसार गत 11 जून को पंचमहाल जिला कलक्टर की ओर से अधिसूचना जारी कर गोधरा नगरपालिका के अध्यक्ष के चुनाव के लिए 15 जून को निर्वाचित सदस्यों की बैठक बुलाई गई है। 15 जून को रमजान का अंतिम दिन या ईद संभव है। ऐसे में इसी दिन चुनाव आयोजित करने का निर्णय उचित नहीं है। नगरपालिका के लिए निर्वाचित कुल 44 सदस्यों में 21 मुस्लिम सदस्य हैं। इन मुस्लिम पार्षदों ने रमजान के लिए रोजा रखा है।
नवम्बर 2015 में गोधरा नपा के पार्षदों का चुनाव आयोजित किया गया था। इस चुनाव में भाजपा के 18 पार्षद, कांग्रेस के एक पार्षद व 25 निर्दलीय पार्षद चुने गए थे। इस तरह गोधरा नपा की सत्ता निर्दलीय के पास है। इनमें कांग्रेस के पार्षद व निर्दलीय में से 20 पार्षद मुस्लिम हैं।
भाजपा शासित तीन नपा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चयन
अहमदाबाद. राज्य में भाजपा शासित तीन नगरपालिकाओं में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चयन किया गया। इनमें मेहसाणा जिले की कडी नगरपालिका के अध्यक्ष के रूप में शारदाबेन जयंतीभाई पटेल व उपाध्यक्ष के रूप में पार्थिक नायक चुने गए। अशोक ठाकोर व हेतलबेन रावल को क्रमश: बनासकांठा जिले की पालनपुर नगरपालिका का अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुना गया। वही मोरबी जिले की वांकानेर नपा के नए अध्यक्ष रमेश वोरा व उपाध्यक्ष धमेन्द्र सिंह जाडेजा चुने गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो