पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर के भाव कम करने की मांग वडोदरा. महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत शहर कांग्रेस की ओर से सयाजीगंज क्षेत्र स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के सानिध्य में धरना व हल्लाबोल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष ऋत्विक जोशी के नेतृत्व में नेताओं ने पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर के भाव कम करने की मांग के साथ नारेबाजी की। इस दौरान मनपा में विपक्ष की नेता अमी रावत, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भीखा रबारी, पूर्व शहर अध्यक्ष प्रशांत पटेल, पार्षद चंद्रकांत श्रीवास्तव व कांगे्रस पार्षद शामिल हुए। रावत ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में सामान्य लोग परेशान हैं। इस दौरान युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाया। पुलिस ने कुलदीपसिंह वाघेला समेत सात कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।